फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   valentine day rised on jammu city

जम्मू पर भी छाने लगा 'प्यार का बुखार'

Sun, 01 Feb 2015 09:54 AM IST
Updated Sun, 01 Feb 2015 09:54 AM IST
विज्ञापन
valentine day rised on jammu city

वेलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले ही मार्केट में प्यार का बुखार छाने लगा है। वेलेंटाइन वीक पर व्यापार को भुनाने के लिए शहर और आस पास के इलाकों में स्थित गिफ्ट गैलरी और आर्चीज गैलरियों के संचालक कई तरह के ग्रीटिंग कार्ड से लेकर विभिन्न डिजाइन और रेंज के तोहफों से अपने दुकानों को सजाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


इस मौके पर अपनी दुकानों और गिफ्ट गैलरी की ओर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खास तौर पर साज सजावट के लिए प्लानिंग की जाने लगी है। इसके अलावा तोहफे और ग्रीटिंग कार्ड, रंग बिरंगे कोटेशनों के साथ डिस्पले लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


गांधी नगर, त्रिकुटा नगर, पक्का डंगा, परेड और अन्य बाजारों स्थित गिफ्ट गैलरी और अन्य दुकानों के संचालक बड़े ही जोर शोर के साथ तैयारी में जुटे हैं। प्यार के मौसम में अपने व्यापार को और ज्यादा रंग देने के लिए दुकानदार कुछ खास और अलग किस्म के तोहफे और ग्रीटिंग कार्ड को रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी फिल्मों के गीतों के साथ सजे हैं ग्रीटिंग कार्ड

valentine day rised on jammu city

पक्का डंगा स्थित गिफ्ट गैलरी के संचालक अंकुश ने बताया कि वेलेंटाइन वीक को शुरू होने में एक सप्ताह शेष बचा है। वहीं इस मौसम में अच्छा व्यापार करने के इरादे से एडवांस में गैलरी को सजाया जा रहा है ताकि ग्राहकों को अपनी दुकानों की ओर आकर्षित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि इस बार फोर से फाइव लेयर के ग्रीटिंग कार्ड आये हैं जिस पर विभिन्न चित्रों और कोटेशन के साथ प्यार का इजहार करने का बहुत ही अच्छा और सरल उपाय सा दिखता है। इन ग्रीटिंग कार्ड की रेंज आठ सौ रुपये से शुरू और दो हजार रुपये तक है।

वहीं दूसरी ओर चीनी और अन्य धातु से बने जोड़ी और सिंगल के रुप में स्टेच्यू आये हैं जो बेहद ही आकर्षक हैं। इसके साथ ही जरकन और रंगीन नगों के साथ सजे फोटो फ्रेम भी आये हैं जिस पर चाहने वाले अपने प्यार का इजहार करने के लिए फोटो फ्रेम में फोटो लगाकर आसानी से भेंट कर सकते हैं। इन उपहारों की रेंज पंद्रह सौ रुपये से शुरू और साढ़े तीन हजार रुपये में खत्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed