फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaishno Devi stampede: Share eye-witness information related to Vaishno Devi accident with the administration, you can also meet personally on January 5

वैष्णो देवी हादसा : जांच समिति ने लोगों से पांच जनवरी तक सबूत साझा करने को कहा, फोन नंबर और और ईमेल आईडी जारी

Sun, 02 Jan 2022 04:19 PM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 02 Jan 2022 04:19 PM IST
सार

डिविजनल कमिश्नर ने नोटिस जारी कर लोगों से कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी तरह का तथ्य, बयान या साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता है वह उसे पांच जनवरी से पहले साझा कर सकता है।

विज्ञापन
Vaishno Devi stampede: Share eye-witness information related to Vaishno Devi accident with the administration, you can also meet personally on January 5
डिविजनल कमिश्नर जम्मू ने जारी किया सार्वजनिक नोटिस - फोटो : ANI

विस्तार

वैष्णो देवी हादसे के कारणों की जांच के लिए सरकार द्वारा गठित कमेटी के सदस्य एवं मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने लोगों से हादसे से संबंधित इलेक्ट्रानिक प्रमाण, बयान और तथ्य साझा करने की अपील की है।मंडलायुक्त ने लोगों से पांच जनवरी तक लैंड लाइन नंबर, व्हाट्सएप नंबर या ईमेल आईडी पर जानकारी साझा करने को कहा है।

विज्ञापन


इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति जांच कमेटी के समक्ष अपना बयान दर्ज करवाना चाहता है तो वह पांच जनवरी तक मंडलायुक्त कार्यालय जम्मू में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आ सकता है। बता दें, श्री माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा के पास भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत व 16 श्रद्धालु घायल हो गए थे।
विज्ञापन


इस हादसे के कारणों की जांच के लिए सरकार ने गृह विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर कमेटी को सप्ताह भर में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। कमेटी के अन्य सदस्यो में मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जम्मू मुकेश सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अप्रैल से शुरू होगा दिल्ली कटड़ा एक्सप्रेस-वे का काम, छह सौ करोड़ के लगभग मुआवजा तय

ऐसे करें संपर्क
09419202723 - व्हॉट्सएप नंबर
0191-2478996 - लेंडलाइन नंबर
divcomjmu-jk@nic.in - ई-मेल करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed