फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaishno Devi: At the beginning of the new year, a flood of devotees gathered in the court of Vaishno Devi, fig

Vaishno Devi: नए साल की शुरुआत में वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 94.80 लाख का आंकड़ा

Wed, 01 Jan 2025 01:51 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 01 Jan 2025 01:51 PM IST
सार

नए साल के अवसर पर कटड़ा में वैष्णो देवी के दरबार में 45 हजार श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कर दर्शन किए, जबकि 2024 में कुल 94.80 लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।

विज्ञापन
Vaishno Devi: At the beginning of the new year, a flood of devotees gathered in the court of Vaishno Devi, fig
वैष्णो देवी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नया साल मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग श्रीमाता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंच चुके हैं। कटड़ा में सात दिनों से चल रही हड़ताल के बावजूद देर रात तक करीब 45 हजार श्रद्धालु दर्शन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके थे। दूसरी ओर श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग, पटनीटॉप व नत्थाटॉप में भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच चुके हैं।माता वैष्णो के दरबार में नया साल मनाने के लिए पूरे देश से बड़ी संख्या में प्रतिवर्ष श्रद्धालु पहुंचते हैं।

विज्ञापन


इस बर्ष 25 दिसंबर से कटड़ा बंद के कारण थोड़ा संशय बना हुआ था। घोड़ा, पिट्ठू वालों के उपलब्ध न होने के कारण श्रद्धालु पिछले कुछ दिनों से कम संख्या में आ रहे थे। परंतु मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। 31 दिसंबर को करीब 45 हजार ने वैष्णो देवी के दर पर शीश नवाया। बीते वर्ष 50 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।
विज्ञापन


इस वर्ष 94.80 लाख ने नवाया शीशआधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में वैष्णाे देवी के दर्शन करने वालों की संख्या 94.80 लाख रिकाॅर्ड की गई है। इनमें 31 दिसंबर की शाम छह बजे तक दर्शन करने वाले 32 हजार श्रद्धालु भी शामिल हैं। रात दस बजे तक पंजीकरण के बाद इसमें 12 से 13 हजार की बढ़ोतरी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 में 95.22 लाख श्रद्धालुओं ने किए थे दर्शन
जबकि 2023 में 95.22 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। 31 दिसंबर 2023 को शाम चार बजे तक 37 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इस वर्ष 40 से 50 हजार श्रद्धालु पिछले साल की तुलना में कम रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed