फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaishno Devi: Additional staff deployed on the narrow corridor, devotees were allowed to proceed in a queue, checking after the accident was strong

वैष्णो देवी: संकरे गलियारे पर अतिरिक्त अमला तैनात, कतारबद्ध ही आगे बढ़ने दिए श्रद्धालु, हादसे के बाद चेकिंग तगड़ी 

Mon, 03 Jan 2022 02:16 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा/ जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा/ जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 03 Jan 2022 02:16 AM IST
सार

भवन के बाहर हादसे के बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बढ़ाए इंतजाम। एक जनवरी को 27 हजार लोगों ने किए दर्शन। श्रद्धालु बोले- सुविधाजनक है माहौल। 
 

विज्ञापन
Vaishno Devi: Additional staff deployed on the narrow corridor, devotees were allowed to proceed in a queue, checking after the accident was strong
वैष्णो देवी यात्रा में बढ़ाई गई सुरक्षा। - फोटो : PTI

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी भवन के पास भगदड़ से हुए हादसे के बाद यात्रा अपने सामान्य स्वरूप में लौट आई। 31 दिसंबर और एक जनवरी की रात सवा दो बजे हादसे के तीन घंटे बाद यात्रा बहाल की गई थी। नए साल के पहले दिन 27 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। रविवार को पूरे यात्रा मार्ग में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती रही। खासकर यात्रा मार्ग के संकरे गलियारों में सुरक्षा कर्मी तैनात कर कतारबद्ध ही आवाजाही करने दी जा रही है।

विज्ञापन


रविवार को किसी भी यात्री को एक स्थान पर ज्यादा देर रुकने नहीं दिया गया। श्रद्धालुओं ने भी इस व्यवस्था में किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं की। 31 दिसंबर की देर रात भवन के पास ज्यादा भीड़ एकत्रित होने के बाद भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 16 इस हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन


रविवार को हरियाणा के पानीपत की रहने वाली 58 वर्षीय मोतिया रानी ने कहा कि वे अपने दो बेटों, बहुओं और पांच पोते-पोतियों के साथ दर्शन करने आई थीं। यात्रा मार्ग पर किसी तरह की समस्या पेश नहीं आई। मोतिया रानी ने कहा कि हर साल 31 दिसंबर को दर्शन के लिए आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगदड़ की सूचना मिलने के बावजूद उन्होंने यात्रा रद्द नहीं की। एक दिन रुकने के बाद ही सही, वे परिवार के साथ दर्शन कर लौट रही हैं। वहीं, पंजीकरण के लिए रविवार को भी कतारें लगी रहीं। गाजियाबाद यूपी के मनोज कुमार ने कहा कि हादसे का पता लगने के बावजूद उनके मन में यात्रा छोड़ लौटने का विचार नहीं आया।

हादसा दुर्भाग्यपूर्ण था। अब सब सामान्य है। लक्ष्मी नगर दिल्ली के 24 वर्षीय शुभम ने कहा कि सीआरपीएफ और पुलिस कर्मी यात्रा प्रबंधन अच्छे से संभाल रहे हैं। उन्होंने सुविधाजनक माहौल में माता के दर्शन किए।

दर्शन करो, कटड़ा चलो
श्राइन बोर्ड का अमला ‘दर्शन करो कटड़ा चलो’ कहकर श्रद्धालुओं का स्वागत कर रहा है। श्रद्धालुओं को रविवार बिना कहीं रुके सीधे कटड़ा जाने को प्रेरित किया गया। श्रद्धालुओं से हर पड़ाव पर कहा जा रहा है कि वह दर्शन करें और कटड़ा लौट जाएं। 

पर्ची की कड़ी जांच, कोविड गाइडलाइन पर भी बढ़ी सख्ती
श्राइन बोर्ड ने हर स्तर पर सतर्कता इंतजाम बढ़ा दिए हैं। बाणगंगा में यात्रा पर्ची की कड़ी जांच के बाद ही आगे जाने की अनुमति मिल रही है। कोविड गाइडलाइन पर भी सख्ती बढ़ाई गई है। रविवार को एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं को कोविड टेस्ट रिपोर्ट न होने पर लौटा दिया गया।

रविवार को बाण गंगा दर्शनी ड्योढ़ी पर श्राइन बोर्ड कर्मचारी हर यात्री के पंजीकरण की गंभीरता से जांच करते देखे गए। पंजीकरण पर्ची के अनुसार जितने भक्तों का पंजीकरण हुआ है, उन्हें ही तलाशी स्थल से आगे बढ़ने दिया जा रहा है।


ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वालों को भी मोबाइल पर जारी पंजीकरण और पहचान पत्र दिखाना पड़ रहा है। यात्रियों की कोविड रिपोर्ट की जांच भी सुनिश्चित की जा रही है। भवन तक जगह-जगह जांच हो रही है। दर्शनी ड्योढ़ी, अर्द्धकुंवारी, सांझी-छत व भवन में भक्तों के सामान की जांच भी ज्यादा कड़ी कर दी गई है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed