फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ut ranking tournament

यूटी रैंकिंग टूर्नामेंट में खामियां : खेलने के साथ खिलाड़ी ही बन रहे रेफरी व स्कोरर

विज्ञापन
ut ranking tournament
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। एमए स्टेडियम के इंडोर हाॅल में जारी यूटी रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को मैच खेलने के साथ ही स्कोरर और रेफरी भी बनना पड़ रहा है। जबकि बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नियमों के तहत ऐसे टूर्नामेंट में मुख्य रेफरी, मैच अंपायर और लाइन जज जरूरी होता है। टूर्नामेंट का असर राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन कर पड़ेगा, क्योंकि वे खेल के जरूरी और बुनियादी नियमों से अवगत नहीं होंगे।
टूर्नामेंट का हिस्सा और स्कोरर बने एक खिलाड़ी ने कहा कि हमें स्कोरर व रेफरी बनने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बैडमिंटन के पूर्व कोच ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की नियमों के तहत निगरानी के लिए मुख्य रेफरी, लाइन जज और मैच रेफरी होना चाहिए। बैडमिंटन एसोसिएशन बच्चों से टूर्नामेंट में भाग लेने के नाम पर 600 रुपये शुल्क ले रही है। टूर्नामेंट से खिलाड़ियों का चयन नाॅर्थ जोन अंतरराज्यीय और जूनियर अंडर-19 के लिए किया जाना है। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर पर जाने वाली टीम का मूल्यांकन खुद खिलाड़ियों से ही करवाया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स काउंसिल भी नहीं दे रही ध्यान
यूटी रैंकिंग चैंपियनशिप चल रही है, लेकिन जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की इसमें किसी तरह की निगरानी नहीं है। इसके कारण ही खेल एसोसिएशन अपनी मर्जी से ही खिलाड़ियों को रेफरी और स्कोरर बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों को मैच आयोजन का अनुभव हो इसके लिए उनसे मैच स्कोरर और रेफरी के रूप में काम लिया जाता है। एसोसिएशन के पास लाइन जज, मैच रेफरी हैं, जो मैच का आयोजन करवाते हैं।
- बलबीर सिंह जम्वाल, महासचिव, जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed