{"_id":"d6f8ddeb7569c733c7785814aaf6ac99","slug":"uri-attack-a-desperate-attempt-to-disrupt-j-k-polls-suhag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी मतदान से हताश हैं आतंकी संगठनों में: सुहाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी मतदान से हताश हैं आतंकी संगठनों में: सुहाग
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 07 Dec 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन भारी मतदान होने से हताश हैं। शुक्रवार को हुए हमले आतंकी संगठनों की हताशा का ही नतीजा है। शनिवार को सुरक्षा प्रबंधों की पुनर्समीक्षा को श्रीनगर पहुंचे सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कश्मीर के लोगों ने पूरे जोश से लोकतंत्र में विश्वास जताते हुए भारी मतदान किया है। इससे चलते पाकिस्तान आतंकी संगठनों पर चुनावी प्रक्रिया में खलल डालने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को हुए चार आतंकी हमले तीसरे चरण के चुनाव में खलल डालने की साजिश थी। जनरल सुहाग ने कहा कि वे देशवासियों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि आतंकी कभी अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे और लोकतांत्रिक प्रणाली में खलल नहीं डाल सकेंगे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह श्रीनगर पहुंचे सेनाध्यक्ष जनरल सुहाग ने उड़ी आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। बादामी बाग छावनी में आयोजित शहीदों के श्रद्धांजलि समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और देश को हमेशा इनकी शहादत पर फख्र रहेगा।
विज्ञापन
शहीदों से हमें देश सेवा की प्रेरणा भी मिलेगी। इसके बाद सेना के वरिष्ठ अफसरों ने सेनाध्यक्ष को सुरक्षा प्रबंधों का ब्योरा दिया और आतंकी हमलों के बाद किए गए बदलावों की भी जानकारी दी। जायजा सेनाध्यक्ष ने सैन्य अधिकारियों को दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश जारी किए।