फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Urgent need for more assistance in Ramban: BJP

रामबन में और अधिक सहायता की तत्काल आवश्यकता: भाजपा

विज्ञापन
Urgent need for more assistance in Ramban: BJP
धर्मकुंड, रामबन में प्रभावित लोगों से मिलते भाजपा शिष्टमंडल के सदस्य।  - फोटो : AU
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल ने धर्मकुंड रामबन का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया। इस क्षेत्र में भारी बारिश से काफी जानमाल का नुकसान हुआ था। वक्ताओं ने कहा सरकारी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रयास किए हैं, लेकिन और अधिक सहायता की तत्काल आवश्यकता है।



प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने प्रभावित परिवारों और स्थानीय निवासियों से बातचीत की और उनकी तात्कालिक चिंताओं और दीर्घकालिक जरूरतों को समझा। कहा कि प्रशासनिक प्रयास जारी हैं, लेकिन सामान्य जीवन को जो नुकसान हुआ है, वह अभूतपूर्व है। लोगों की पीड़ा बहुत बड़ी है। बताया कि भाजपा ने पहले विपक्ष के नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में एक समिति गठित की थी, जो पहले से ही राहत कार्यों की देखरेख और सुविधा प्रदान कर रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष और राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) दोनों से पर्याप्त वित्तीय सहायता जारी करने का अनुरोध किया गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी हस्तक्षेप किया है। विधायक युद्धवीर सेठी ने क्षतिग्रस्त सड़कों और घरों की तत्काल मरम्मत और पुनर्निर्माण के महत्व पर जोर दिया। विधायक डॉ. देविंदर मन्याल ने कहा कि पार्टी ने जम्मू में व्यापारिक संगठनों और नागरिक समाज से प्रभावित परिवारों को सहायता और समर्थन देने की अपील की है। इस दौरान पार्टी नेता विबोध गुप्ता, नीलम लंगेह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed