फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   uproar over ticket in congress office at srinagar

श्रीनगर में कांग्रेस दफ्तर में टिकट को लेकर बवाल

Tue, 11 Nov 2014 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 11 Nov 2014 07:53 PM IST
विज्ञापन
uproar over ticket in congress office at srinagar

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के वचि निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी द्वारा दिए गए टिकट से निराशा जताते हुए पार्टी विरोधी नारेबाजी की और बगावत करने की भी चेतावनी दी। पुलवामा के वचि निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर में मंगलवार को पार्टी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के अनुसार, पार्टी ने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मारूफ अहमद वानी को टिकट दिया है, जिसने केवल दो महीने पहले ही पार्टी का दामन थामा है और उसे क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अभी बहुत समय लगेगा। जबकि पार्टी को अब्दुल कयूम शाह को टिकट देना चाहिए था, जिसने 1984 से लेकर अब तक पार्टी की पकड़ मजबूत बनाने के लिए अपनी सारी जिंदगी एक कर दी।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पार्टी ने वर्ष 2008 में भी कयूम को टिकट देने का वादा किया था, लेकिन आखिरी समय पर मुकर गए और फिर यह आश्वासन दिलाया था कि 2014 के विधानसभा चुनाव में कयूम को टिकट दिया जाएगा, लेकिन इस बार भी वैसा ही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्दुल रफी नामी एक कार्यकर्ता के अनुसार, सोनिया गांधी ने वचि से काबिल उम्मीदवार की खोज के लिए एक टीम भी यहां भेजी थी, जिसमें सीनियर कांग्रेस नेता सैफ-उ-दिन सोज और ताज मोहियुदीन शामिल थे। उन्होंने भी कयूम को टिकट देने का आश्वासन दिलाया था, लेकिन आखिरी में फैसला बदला गया।


क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि पार्टी अपने फैसले को बदलते हुए अब्दुल कयूम को टिकट दे। उन्होंने पार्टी को चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह पार्टी के खिलाफ बगावत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed