फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   uproar likely in srinagar assembly over beef ban issue

विधानसभा में आज फिर बीफ बैन पर हंगामे के आसार

Sun, 04 Oct 2015 10:19 PM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
uproar  likely in srinagar assembly over beef ban issue

विधानसभा में सोमवार को फिर बीफ बैन पर हंगामे के आसार हैं। नेकां और निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद इस मामले में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा कर सकते हैं।

विज्ञापन


वहीं कांग्रेस बीफ प्रतिबंध पर तो नहीं लेकिन श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के सर्विस टैक्स मामले व बाढ़ प्रभावितों के पुनर्वास मामले पर पहले ही स्थगन प्रस्ताव सौंप चुकी है। अगर यह प्रस्ताव नामंजूर हुए तो कांग्रेस विधायक भी हंगामा कर सकते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को विपक्षी पार्टियों के विधायक दल के नेताओं ने अपने विधायकों के साथ सोमवार को विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मुद्दों पर भी हो सकता हैं हंगामा

uproar  likely in srinagar assembly over beef ban issue

अल्प अवधि के सत्र पर विपक्ष चाहता हैं कि बीफ प्रतिबंध मुद्दे को जोरशोर से उठाकर सत्तापक्ष पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार को घेरा जाए। प्रश्न काल के शुरू होते ही सदन में विपक्षी दलों की ओर से विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के आसार हैं।

विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर का कहना है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन की नाकामियों को दर्शाने का कोई मौका कांग्रेस के विधायक नहीं गंवाएंगे। वहीं, भाजपा विधायक रविंद्र रैणा का कहना हैं बीफ प्रतिबंध पर जम्मू के लोगों की भावनाओं का अपमान नहीं देंगे।
1. बाढ़ प्रभावितों के पुनर्वास के लिए अभी तक पैकेज न मिलने
2. सरकारी विभागों के डेलीवेजरों को नियमित करने को नीति निर्धारित नहीं होने
3. अल्प अवधि का विधानसभा सत्र बुलाने पर भी विपक्ष हंगामा कर सकता है
4. निजी प्रस्तावों को मंजूरी न मिलने पर भी संबंधित विधायक हंगामा कर सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed