फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Uproar in assembly on sadhvi prachi statement

साध्वी प्राची के बयान पर सदन में हंगामा

Fri, 10 Jun 2016 12:18 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 10 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Uproar in assembly on sadhvi prachi statement
व‌िधानसभा में हंगामा - फोटो : File Photo
साध्वी प्राची के मुसलमान मुक्त भारत संबंधी विवादास्पद बयान पर वीरवार को राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। विधान परिषद में विपक्ष ने इस मुद्दे पर निंदा प्रस्ताव पेश किया और वाकआउट भी किया। विधानसभा में भी विपक्ष ने सरकार को घेरा। 
विज्ञापन


विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने साध्वी प्राची के बयान पर चेयरमैन के सामने निंदा प्रस्ताव पेश किया। लेकिन, उसे पीठासीन अध्यक्ष ने अनुमति नहीं दी। इस पर विपक्ष ने वाकआउट कर दिया।  
विज्ञापन


नेकां के एमएलसी बशीर अहमद वीरी ने कहा कि हमने साध्वी प्राची के बयान पर वाकआउट किया, जिसमें उन्होंने मुसलमान मुक्त भारत की बात की है। उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि हाउस की ओर से निंदा प्रस्ताव पारित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी बयानबाजी न हो। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विधानसभा में भी विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा। जैसे ही स्पीकर कवींद्र गुप्ता ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करने के आदेश दिए, तो नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के सदस्यों के अलावा सीपीआई (एम) के विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी और निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद अपनी सीटों पर खड़े होकर साध्वी प्राची द्वारा दिए गए बयान का विरोध करने लगे।

उपमुख्यमंत्री ने स्थिति को संभाला

Uproar in assembly on sadhvi prachi statement
उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह - फोटो : File Photo

हंगामे के दौरान कांग्रेस विधायक जीएम सरूरी ने कहा कि साध्वी प्राची ने कहा है कि मुस्लिम मुक्त भारत बनाया जाएगा। ऐसा बयान अफसोस जनक है। इस बीच, तारिगामी और रशीद ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि यह देश सभी का है या फिर कुछ लोगों का। रशीद ने भाजपा पर ताना कसते हुए कहा कि क्या ऐसे ही देश बदल रहा है?

हंगामा बढ़ते देख उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने विधानसभा में स्थिति को संभालने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। हर एक को अपने मजहब के पालन की आजादी है।

यहां सभी समुदायों के लोग धार्मिक सौहार्द तथा भाईचारे के साथ रहते हैं। साध्वी प्राची का बयान अखबारों में आया है, इसकी सत्यता की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। अगर उन्होंने यह बयान दिया है, तो गलत है। इसके बाद हंगामा थमा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed