फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Uproar in assembly on maharaja hari singh jayanti holiday

J&K: महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी को लेकर विधानसभा में हंगामा

Fri, 27 Jan 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 27 Jan 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
Uproar in assembly on maharaja hari singh jayanti holiday
जम्मू-कश्मीर विधानसभा - फोटो : AMAR UJALA
विपक्षी सदस्यों की गैर मौजूदगी में महाराजा हरि सिंह जयंती पर राजकीय अवकाश संबंधी प्रस्ताव के पारित होने का नेशनल कांफ्रेंस ने जमकर विरोध किया।
विज्ञापन


विधान परिषद में 24 जनवरी को पारित निजी सदस्य प्रस्ताव पर शुक्रवार को नेशनल कांफ्रेंस के सदस्यों ने सदन में पहले हंगामा किया। चेयरमैन वेल तक पहुंचकर नारे लगाए और फिर प्रस्ताव पारित करने की प्रक्रिया को साजिश करार देकर वाकआउट कर दिया। इसी मामले पर विधानसभा में भी नेकां ने विरोध जताया।  

नेशनल कांफ्रेंस के डा. बशीर अहमद वीरी, शौकत गनेई, अली मोहम्मद डार, कैसर जमशेद लोन, डा. शहनाज गनेई और मास्टर नूर हुसेन ने पारित प्रस्ताव को खारिज किए जाने पर जोर दिया। एमएलसी डा. बशीर अहमद वीरी ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के सदस्य जब सदन में नहीं थे तब इस प्रस्ताव को पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में वर्ष 1931 में लोगों पर गोलियां चलाई गईं जिसकी याद में सरकारी स्तर पर शहीदी दिवस भी मनाया जाता है। ऐसा शासनकाल देने वाले महाराजा हरि सिंह के नाम पर अवकाश की घोषणा कैसे की जा सकती है। नेकां इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। हालांकि, भाजपा एमएलसी रमेश अरोड़ा ने प्वाइंट आफ आर्डर लेते हुए कहा कि निजी सदस्य प्रस्ताव विधान परिषद में पारित हो चुका है और अब नियमों के तहत इस पर चर्चा नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

​अपने स्टैंड पर कायम हूं: देवेन्द्र राणा

Uproar in assembly on maharaja hari singh jayanti holiday
जम्मू-कश्मीर विधानसभा - फोटो : AMAR UJALA
चेयरमैन हाजी अनायत अली ने भी नेकां सदस्यों से कहा कि पारित प्रस्ताव पर चर्चा की गुंजाइश ही नहीं है। विधानसभा में इंजीनियर रशीद ने नेकां से मामले पर स्टैंड स्पष्ट करने को कहा। नेकां विधायक मोहम्मद अकबर लोन ने कहा कि पारित प्रस्ताव से नेकां का कोई लेनादेना नहीं है। नेकां इस प्रस्ताव के पक्ष में नहीं है। हालांकि, नेकां विधायक देवेंद्र सिंह राणा प्रस्ताव के पक्ष में हैं। यह उनका व्यक्तिगत फैसला है। 

नेशनल कांफ्रेंस के विधायक देवेन्द्र सिंह राणा ने कहा है कि वे अपने बयान पर कायम हैं जिसके तहत महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश का समर्थन किया था। महाराजा के जन्मदिन पर अवकाश घोषित करने की मांग जम्मू के लोगों की भावना से जुड़ा है। लिहाजा वे इस भावना का सम्मान करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed