{"_id":"6a88c3f773a9379ca10ad8e0","slug":"administration-news-jammu-news-c-10-jmu1052-992695-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंबू जू के विकास का मास्टर प्लान बनाएगी सरकार : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंबू जू के विकास का मास्टर प्लान बनाएगी सरकार : राणा
विज्ञापन
जम्मू में शुक्रवार को वन्यजीव विभाग के कामकाज व स्वीकृत परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश सरकार जंबू जू (चिड़ियाघर) के विकास का मास्टर प्लान तैयार करेगी। वॉक-थ्रू एवियरी, तितली पार्क और लैंडस्केप्ड हरित क्षेत्रों को भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश जलशक्ति, वन व पर्यावरण मंत्री जावेद अहमद राणा ने दिए हैं। राणा वन्यजीव विभाग के कामकाज व स्वीकृत परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने जंबू जू में विकसित किए जा रहे बुनियादी ढांचे की प्रगति की समीक्षा की। इसमें नए और उन्नत पशु बाड़े सहित विभिन्न प्रजातियों के लिए विशेष आवास, बचाए गए वन्यजीवों के लिए सुविधाओं को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने चिड़ियाघर के विकास और मास्टर-प्लानिंग ढांचे के तहत परिकल्पित वॉक-थ्रू एवियरी, तितली पार्क और लैंडस्केप्ड हरित क्षेत्रों के विकास पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने पीर पंजाल और चिनाब में कपैक्स कार्यों की समीक्षा की। जंबू जू में आगंतुकों की संख्या बढ़ाने के उपायों के निर्देश, मानव-वन्यजीव संघर्ष के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण का आह्वान किया। उन्होंने फ्रंटलाइन कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें विभाग के संरक्षण प्रयासों को मजबूत करने और उसके हरित मिशन को आगे बढ़ाने के लिए समर्पण के साथ काम जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
राणा ने चिड़ियाघर में पैदल चलने के ट्रैक, बैटरी से चलने वाले वाहन सुविधा की जानकारी ली। मंत्री ने सार्वजनिक परिवहन की पहुंच में सुधार और अधिक आगंतुकों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए चिड़ियाघर तक स्मार्ट सिटी बस कनेक्टिविटी की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।