{"_id":"586b4a264f1c1b00521590be","slug":"uproar-in-assembly-by-congress-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट सत्र: J&K विधानसभा में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस विधायकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट सत्र: J&K विधानसभा में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस विधायकों का हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल केअभिभाषण के दौरान हंगामा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र शुरू होते ही मंगलवार को विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की।
मंगलवार सुबह जैसे ही विधानसभा का सत्र शुरू हुआ नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस विधायक अपनी सीटों पर खड़े हो गए और कश्मीर हिंसा को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सोमवार को भी विपक्षी दल के विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा किया था। विपक्षी दल के विधायक राष्ट्रगान के दौरान भी नारेबाजी करते रहे। जिसके बाद राज्यपाल ने अपना अभिभाषण बंद कर दिया और सदन से चले गए।
वहीं कश्मीर हिंसा पर मंगलवार को विधानसभा में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैंने 2010 में मेरे सरकार के दौरान हुई हिंसा के लिए मारे गए युवकों के घर वालों और पाकिस्तान को कभी भी जिम्मेदार नहीं ठहराया। आज भी उस दौर को याद करके मेरा दिल भर जाता है। वहीं विधानसभा स्पीकर ने सभी दलों से सदन को चलाने में सहयोग देने की अपील की है।

2010 ke halat ke liye, maine un bacchon ke maa-baap ko ya phir Pak ko doshi nhi tehraya;Iskeliye kisiko bali ka bakra nhi banaya: O Abdullah pic.twitter.com/AhoG45FXPj
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) January 3, 2017