फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Uproar for reservation in trains till Deepawali, graph of waiting list started to increase

दीपावली तक ट्रेनों में आरक्षण के लिए मारामारी, बढ़ने लगा वेटिंग लिस्ट का ग्राफ

Sun, 13 Oct 2019 01:29 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 13 Oct 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
Uproar for reservation in trains till Deepawali, graph of waiting list started to increase
प्रतीकात्मक तस्वीर
त्योहारी सीजन में ट्रेनों में आरक्षण के लिए मारामारी शुरू हो गई है। जम्मू से उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, नई दिल्ली और कोलकाता जाने वाली ट्रेन में आरक्षित सीटों की वेटिंग लिस्ट बढ़ने लगी है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस त्योहारी सीजन में रेलवे ने विशेष ट्रेन भी शुरू की है। 
विज्ञापन


जम्मू से जाने वाली बेगमपुरा, टाटा मुरी, शालामार, पूजा एक्सप्रेस सहित अन्य रोजमर्रा की ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। इन ट्रेनों में दीपावली तक सभी आरक्षित सीटें फुल और 50 से ऊपर तक की वेटिंग चल रही है, जो दीपावली के आसपास तक और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


दीपावली पर जम्मू से हजारों की संख्या में प्रवासी लोग अपने गृह राज्यों की ओर जाते हैं। 20 से 26 अक्तूबर के बीच ट्रेन में लंबी वेटिंग लिस्ट है। आरक्षित सीट नहीं मिलने पर लोग तत्काल टिकट पर आश्रित हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में आरक्षित सीट के लिए अधिक मारामारी है। वर्तमान में एक नवंबर तक जम्मू से आने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-वाराणसी-बेगमपुरा एक्सप्रेस में 20 से 26 अक्तूबर के बीच 46 से 143 तक की वेटिंग है, जो आगे और बढ़ेगी। पूजा एक्सप्रेस, हेमकुंड और जम्मू राजधानी में वेटिंग है। मुख्य आरक्षण अधिकारी जम्मू शाम पाल ने बताया कि अगले कुछ दिनों में ट्रेनों में वेटिंग और बढ़ेगी। यात्रियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन भी चलाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed