{"_id":"5757ad894f1c1b56069c526d","slug":"upgradation-of-stadiums-in-jammu-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने जम्मू स्टेडियम को अपग्रेड करने के लिए दिए 42 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र ने जम्मू स्टेडियम को अपग्रेड करने के लिए दिए 42 करोड़
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम के विकास पर 42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक के बाद यह जानकारी दी। बैठक में जम्मू-कश्मीर के लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
डॉ. सिंह के पास खेल मंत्रालय भी है। डॉ. सिंह ने कहा कि राजोरी और पुंछ के स्टेडियम के विकास पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम के लिए विकास योजना शीघ्र बनाई जाएगी। रियासत के अन्य स्थलों पर 12 इनडोर गेम हाल बनाने का भी निर्णय लिया गया है। जम्मू के मानसर और कश्मीर के पहलगाम में वाटर स्पोर्ट्स के प्रोत्साहन की योजना भी बनाई गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा दी जाने वाली राशि से जम्मू स्टेडियम में आधुनिक सिंथेटिक एथलीट ट्रैक, सिंथेटिक हाकी ट्रैक, स्वीमिंग पूल, गैलरी, और चेंजिंग रूम का विकास होगा। इसके साथ ही खेल उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
वर्तमान में मौजूद स्वीमिंग पूल के कवर हेड के लिए दो करोड़ जारी किए जा चुके हैं। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद् द्वारा विस्तृत आकलन रिपोर्ट के बाद और राशि उपलब्ध कराई जाएगी।