{"_id":"57e778f64f1c1b5612573ace","slug":"unrest-in-kishtwar-district-of-j-k-after-arrest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में मौलवी की गिरफ्तारी के बाद भारी बवाल, कर्फ्यू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में मौलवी की गिरफ्तारी के बाद भारी बवाल, कर्फ्यू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 25 Sep 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
किश्तवाड़ में विरोध
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आज सुबह 3 लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में भारी बवाल हो गया । गिरफ्तार हुए इन लोगों में एक मौलवी भी शामिल हैं । इन सभी लोगों को देश विरोधी नारेबाजी और प्रदर्शन करने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बीती रात किश्तवाड़ जिले से मौलवी अब्दुल कय्यूम मट्टू, सैफुद्दीन बागवां और फिरदौस अहमद बागवां नाम के तीन लोगों को इनके घरों से गिरफ्तार किया है ।
अब्दुल कय्यूम मट्टू और सैफुद्दीन बागवां पर पब्लिक सेफ्टी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने इन्हें कोट बलवाल जेल में भेज दिया है जबकि फिरदौस अहमद से थाने में ही पूछताछ की जा रही है । जानकारी के मुताबिक पुलिस की ये कार्रवाई बीती रात डेढ़ बजे हुई जिसके बाद गिरफ्तारी के विरोध में कई स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए ।

सुबह 4 बजे लगाया गया कर्फ्यू
कर्फ्यू
- फोटो : PTI
विरोध कर रहे इन लोगों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया । भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों ने लाठी चार्ज किया और आंसूगैस के गोले दागे । इसके बाद हालात बिगड़ने की आशंकाओं के बीच सुबह करीब 4 बजे किश्तवाड़ और इसके आसपास के इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है ।
मामला 2013 का है जब किश्तवाड़ जिले में ईद के दिन हुए हिंसक प्रदर्शनों का है । भारत विरोधी नारों के साथ हुए इन हिंसक प्रदर्शनों में में 3 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 80 से अधिक लोग घायल हुए थे । इसके साथ ही करोड़ो रूपये की सरकारी संपत्ति की भी क्षति हुई थी । इस मामले में किश्तवाड़ पुलिस स्टेशन में 30 नामजद लोगों पर एफआईआर की गई थी जिसके बाद कल इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।