फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   unrest again in kashmir valley after encounter in pulwama

कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ के बाद तनाव का माहौल, हिंसक प्रदर्शनों में कई घायल

Mon, 27 Mar 2017 08:07 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 27 Mar 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
unrest again in kashmir valley after encounter in pulwama
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पदगामपोरा में रविवार को हुई आतंकी मुठभेड़ के बाद से कश्मीर घाटी में तनाव का माहौल है। जानकारी के मुताबिक रविवार को आतंकी मुठभेड़ के दौरान हिजबुल मुजाहिद्दीन के 2 आतंकियों के मारे जाने के बाद सोमवार को दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में तनाव बरकरार रहा। 

विज्ञापन



इस दौरान त्राल, पुलवामा, शोपियां, अवंतीपोरा आदि इलाकों में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। घाटी में तनाव के कारण आम जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित रहा और सभी प्रमुख बाजारों में सड़कों पर सन्नाटा रहा। इस दौरान कश्मीर में रविवार को मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के जनाजे में हजारों लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल के आतंकी रईस काचरू और फारूक अहमद हुर्रा के जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान पुलवामा और शोपियां जिले के दूरदराज के गांव से भी लोग जनाजे में भाग लेने पहुंचे थे। दोनों आतंकियों को दफनाने के बाद बेलोव और नाजनीपोरा में हिंसक प्रदर्शन हुए। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और पैलेट गन का भी प्रयोग किया। इस दौरान हिंसक प्रदर्शनों में करीब 15 लोग घायल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed