{"_id":"5fa39e6a5cf7176ba68003c3","slug":"unknown-gunmen-looted-cash-from-cash-van-near-main-branch-of-jammu-and-kashmir-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बंदूक की नोक पर चार बदमाशों ने कैश वैन को लूटा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बंदूक की नोक पर चार बदमाशों ने कैश वैन को लूटा, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 05 Nov 2020 12:10 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में स्थित जम्मू एंड कश्मीर बैंक की मुख्य शाखा के पास ताक मोहल्ला में अज्ञात लुटेरों ने कैश वैन से पैसे लूट लिए। लुटेरों ने बंदूक की नोक पर पूरी घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि जब कैश वैन से नकद पैसे उतारे जा रहे थे, उसी वक्त चार लूटेरों ने हमला कर दिया और नकद पैसे लूट लिए। सूत्रों का कहना है कि करीब 60-80 लाख रुपये लूटे गए हैं, लेकिन सही रकम का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन