फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   University Grants Commission meeting Now 60 percent courses will be offline, 40 percent students will study online

बैठक में फैसला: अब 60 प्रतिशत कोर्स ऑफलाइन, 40 प्रतिशत ऑनलाइन पढ़ेंगे छात्र

Sat, 05 Jun 2021 04:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 05 Jun 2021 04:01 PM IST
सार

बैठक में ऑनलाइन पढ़ाए जाने वाले 40 प्रतिशत स्वयं कोर्स की ऑनलाइन परीक्षा के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है। यह कमेटी कोर्स की ऑनलाइन परीक्षा लेने के बारे में हितधारकों से सुझाव भी मांगेगी। सभी हितधारक अपने सुझाव देंगे तो इस कोर्स की परीक्षा भी ऑफलाइन मोड के बजाय ऑनलाइन ली जाएगी।

विज्ञापन
University Grants Commission meeting Now 60 percent courses will be offline, 40 percent students will study online
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels

विस्तार

अब विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से पढ़ाई होगी। दोनों कोर्सों की परीक्षाएं भी ऑफलाइन मोड से आयोजित की जाएंगी, जिससे छात्रों को पढ़ाई करने में सहूलियत होगी।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के चलते विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने 547वीं बैठक में 40 प्रतिशत स्वयं कोर्स ऑनलाइन पढ़ाने और 60 प्रतिशत कोर्स ऑफलाइन पढ़ाने का निर्णय लिया है। दोनों कोर्सों की परीक्षाएं भी ऑफलाइन मोड से आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डीन प्रोफेसर रसाल सिंह ने बताया कि यह विचार कोरोना आपदा से मिले अनुभव का नतीजा है। इसमें यह सुनिश्चित किया जाना जरूरी है कि ऑनलाइन पढ़ाए जाने वाले चालीस प्रतिशत पाठयक्रम को भी 60 प्रतिशत ऑफलाइन पाठयक्रम पढ़ाने वाले शिक्षक ही पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे छात्रों और शिक्षकों का आवश्यक प्रत्यक्ष संवाद और संपर्क भी होता रहेगा, लेकिन शिक्षकों का वर्क लोड प्रभावित नहीं होना चाहिए। यह भी ध्यान रखने की आवश्यकता है कि ऑनलाइन शिक्षण कक्ष शिक्षण का विकल्प नहीं अनुपूरक है।


इससे छात्रों और शिक्षकों के रोज विश्वविद्यालय आने की अनिवार्यता न होने से समय पर डीजल पेट्रोल की बचत के अलावा प्रदूषण और ट्रैफिक जैसी समस्याओं से कुछ राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed