{"_id":"666beec1bdcac3ebc152519a64d6a67a","slug":"university-and-college-exams-postponed-due-to-cm-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK: विवि और कालेजों में परीक्षाएं स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JK: विवि और कालेजों में परीक्षाएं स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद के देहांत के बाद आधिकारिक तौर पर छुट्टी घोषित करने के साथ सभी कालेजों और विश्वविद्यालय को बंद कर दिया गया। हालांकि विवि के साथ कालेजों में सुबह के सत्र की परीक्षाएं आयोजित की गईं। कई जगह शोक सभाएं कर मुफ्ती को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
महिला कालेज गांधीनगर की प्रिंसिपल प्रो. किरण बख्शी के अनुसार मुफ्ती के देहांत का फैकल्टी सदस्यों के साथ विद्यार्थियों को काफी दुख है। उन्होंने साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय काम किए।
विज्ञापन
कालेज में सुबह के सत्र में इंग्लिश ऑनर की परीक्षा आयोजित की गई, लेकिन दोपहर को होने वाली सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं।
प्रो. बख्शी के अनुसार शुक्रवार को विवि की ओर से कोई नोटिफिकेशन के बाद ही परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसी तरह विवि में सुबह के सत्र में विभिन्न परीक्षाएं आयोजित की गईं, लेकिन दोपहर के सत्र से होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं।
विज्ञापन