{"_id":"b503edf1394c5a4e83e4d60f42e5c47c","slug":"union-observer-team-visited-ganderbal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय पर्यवेक्षक दल ने किया गांदरबल का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय पर्यवेक्षक दल ने किया गांदरबल का दौरा
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 05 Nov 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय चुनाव आयोग के केंद्रीय जागरूकता पर्यवेक्षक वाईके बाजवा ने जिले में नोडल अधिकारियों की एक बैठक ली। इस दौरान उन्होंने मिनी सचिवालय में चुनाव जागरूकता को लेकर किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
पर्यवेक्षक को पोलिंग स्टेशनों, पोलिंग स्टाफ के प्रशिक्षण, नोडल की नियुक्ति और प्रशिक्षण, सेक्टोरेल और जोनल अधिकारियों, ईपी अनुपात, फोटो मतदाता सूचियां और अन्य चीजों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
गांदरबल के जिला चुनाव अधिकारी शरमद हफीज ने चुनाव संबंधी लोगों को जागरूक करने के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने चुनाव की तैयारियों संबंधी जानकारी भी दी। नोडल अधिकारियों ने मतदान अधिकार संबंधी लोगों को जागरूक करने के कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
चुनाव पर्यवेक्षक ने इलेक्शन फै सिलिटेशन केंद्र और मीडिया सर्टिफिकेशन और मानीटरिंग सेल का भी दौरा किया। उन्होंने जिला चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर गांदरबल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इम्तियाज इस्माइल परे और अतिरिक्त उपायुक्त और नोडल अधिकारी मौजूद थे।