{"_id":"56ff7e904f1c1be366f0012d","slug":"union-minister-venkaiah-naidu-will-attend-the-oath-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK: महबूबा के शपथ समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JK: महबूबा के शपथ समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और जितेंद्र सिंह
एजेंसी/जम्मू
Updated Sat, 02 Apr 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती पीडीपी की अध्यक्ष हैं
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा-पीडीपी द्वारा महबूबा मुफ्ती के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर मुहर लगने के बाद समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और डॉ. जितेंद्र सिंह शामिल होंगे। 4 अप्रैल को 11 बजे राजभवन में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. निर्मल सिंह उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
सू्त्रों के मुताबिक महबूबा मुफ्ती कल जम्मू पहुंचेंगी। जम्मू पहुंचने के बाद महबूबा अपने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी। वहीं शुक्रवार शाम पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह के आवास पर राम माधव ने पार्टी के कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें शपथ ग्रहण को लेकर चर्चा हुई। ज्यादातर पुराने चेहरों को ही मंत्रिमंडल में शामिल करने पर सहमति बनी।
इसके साथ ही मुफ्ती के नेतृत्व में 10 महीने तक सरकार चलाने के अनुभवों पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में आपसी समन्वय के साथ सरकार चलाने तथा सिद्धांतों और नीतियों से किसी प्रकार का समझौता न करने पर भी चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि बैठक में मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या पर भी बात हुई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 7 जवनरी को तत्कालीन मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद 8 जनवरी से जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासल लागू है। 22 मार्च को महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद राज्यपाल से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश किया था।