{"_id":"614f68b0db57475f9a76d245","slug":"union-minister-of-state-chandra-shekhar-said-in-next-three-years-in-jammu-and-kashmir-60-thousand-crore-investment","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय राज्यमंत्री चंद्र शेखर ने कहा: जम्मू-कश्मीर में अगले तीन वर्ष में 60 हजार करोड़ रुपये का होगा निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय राज्यमंत्री चंद्र शेखर ने कहा: जम्मू-कश्मीर में अगले तीन वर्ष में 60 हजार करोड़ रुपये का होगा निवेश
Sun, 26 Sep 2021 12:01 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:01 AM IST
सार
चंद्र शेखर ने महत्वाकांक्षी युवाओं को सकारात्मक दृष्टिकोण, हर सपने को साकार करने के लिए उत्साहित रहने की अपील की। जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे का उद्देश्य जमीनी स्तर पर विकास और अन्य पहलुओं को गति देना है।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात करते केंद्रीय राज्यमंत्री चंद्र शेखर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्र शेखर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तीन वर्षों के भीतर केंद्र सरकार ने 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। इस राशि का उपयोग रोजगार पैदा करने के लिए छोटी इकाइयों की स्थापना कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
केंद्रीय कौशल विकास उद्यमिता और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने शनिवार को बडगाम में एक सम्मेलन के दौरान आईटीआई और पॉलीटेक्निक के छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर के युवाओं में प्रतिभा और कौशल की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
उन्हें प्रेरित करने, अत्यधिक कुशल प्रशिक्षण प्राप्त करने में रुचि दिखाने की जरूरत है। रोजगार सृजन के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं, जिसमें ऊर्जावान होने की जरूरत है। एक अप्रैल 2020 से तीस अप्रैल 2021 तक आईटी और विनिर्माण क्षेत्र में लगभग 8 लाख नए रोजगार सृजित किए गए।
विज्ञापन
यह हमारा मिशन, लक्ष्य और उद्यमिता को मजबूत करने का वादा है। उन्होंने महत्वाकांक्षी युवाओं को सकारात्मक दृष्टिकोण, हर सपने को साकार करने के लिए उत्साहित रहने की अपील की। जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे का उद्देश्य जमीनी स्तर पर विकास और अन्य पहलुओं को गति देना है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर में यह अपनी तरह का पहला क्रांतिकारी मिशन है। यहां पेशेवर उद्देश्य और महत्वाकांक्षा के साथ काम किया जा रहा है। बडगाम ने अपनी क्षमता और प्रतिभा को बेहतर ढंग से प्रदर्शित किया है। मंत्री ने आईटीआई बडगाम के आटोमोबाइल प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर कई आयोजनों में भाग लिया।