फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Minister Dr Jitendra Singh said Kashmiri Pandits leave home in painful condition was outcome of series of congress blunders

कश्मीरी पंडित: दर्दनाक हालातों में छोड़ना पड़ा घर, कांग्रेस की गलतियों के चलते हुए मजबूर- डॉ. जितेंद्र सिंह

Mon, 14 Mar 2022 03:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 14 Mar 2022 03:27 PM IST
सार

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कश्मीरी पंडित दर्दनाक हालातों के बीच घर छोड़ने के लिए मजबूर हुए, जो कि कांग्रेस की गलतियों की श्रृंखला का एक परिणाम है।

विज्ञापन
Union Minister Dr Jitendra Singh said Kashmiri Pandits leave home in painful condition was outcome of series of congress blunders
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म कश्मीर फाइल्स के रिलीज होने के बाद एक बार फिर कश्मीरी पंडितों का मुद्दा सुर्खियों में है। दिग्गज नेताओं समेत आमजन के बीच इस मुद्दे को लेकर चर्चा जारी है। इसी बीच आज संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक सवाल के जवाब में इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन


डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, 'कश्मीरी पंडितों को बहुत ही दर्दनाक हालातों के बीच अपना घर छोड़ना पड़ा। इतिहास इस बात का गवाह है कि यह सब कांग्रेस की गलतियों की श्रृंखला का नतीजा है, जिसे अब नेहरूवादी भूलों के रूप में जाना जाता है।'
विज्ञापन


वहीं, संसद में आज बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का बजट पेश कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है 'द कश्मीर फाइल्स फिल्म की कहानी
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसमें 90 को दशक में कश्मीरी पंडितों को घर से बेघर करने की कहानी को दर्शाया गया है। फिल्म को अन्य निर्देशकों के साथ विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे बड़े कलाकार हैं। इसे कई राज्यों में टैक्स फ्री किया गया है। फिल्म को लेकर लोगों के अलग-अलग विचार निकलकर सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed