फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   union joint secretary visit

Jammu News: केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया पोस्ट ग्रेजुएट ब्यॉज ट्राइबल हॉस्टल का दौरा

विज्ञापन
union joint secretary visit
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। आयुष मंत्रालय की केंद्रीय संयुक्त सचिव कविता गर्ग ने सोमवार को पोस्ट ग्रेजुएट ब्यॉज ट्राइबल हॉस्टल जम्मू का दौरा किया। इस दौरान जनजातीय गौरव सप्ताह समारोह में भाग लिया। दौरे के दौरान उन्होंने छात्रावास में जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग के निदेशक मुशीर अहमद मिर्जा, जम्मू के अतिरिक्त उपायुक्त संदीप सेइंत्रा, इशिता राठी, विभाग के उप निदेशक डॉ. अब्दुल खबीर सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

गर्ग ने सरकार की आउटरीच पहल के रूप में भूमिका पर जोर देते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ देश के हर कोने तक पहुंचे। यह कार्यक्रम सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाली पहल की शृंखला में से एक है। इसका उद्देश्य आदिवासी कला, संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करना, आबादी के बीच अधिक समझ और प्रशंसा को बढ़ावा देना है। डॉ. अब्दुल खबीर ने आदिवासी छात्रों के लिए विभिन्न पहल की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने विभाग द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे सुधारात्मक उपायों पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed