फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur said Zojila tunnel is important for national security Jammu and Kashmir and Ladakh

अनुराग ठाकुर ने कहा: राष्ट्रीय सुरक्षा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए जोजिला सुरंग बेहद अहम

Sun, 26 Sep 2021 09:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह/जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह/जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 26 Sep 2021 09:36 PM IST
सार

जोजिला दर्रे पर सुरंग का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सुरंग का नागरिक और सामरिक दृष्टि से बड़ा महत्व है।

विज्ञापन
Union Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur said Zojila tunnel is important for national security Jammu and Kashmir and Ladakh
जोजिला दर्रे पर सुरंग का जायजा लेने पहुंचे अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जोजिला दर्रे पर बनाई जा रही सुरंग राष्ट्रीय सुरक्षा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए बेहद अहम है। इस परियोजना पर प्राथमिकता से काम तेज गति से चल रहा है। सुरंग जल्द ही साल भर की कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। जोजिला दर्रे पर सुरंग का जायजा लेने पहुंचे अनुराग ने कहा कि सुरंग का नागरिक और सामरिक दृष्टि से बड़ा महत्व है।

विज्ञापन


कारगिल युद्ध के दौरान जोजिला दर्रे की अहमियत को सभी ने जाना था। सुरंग बनने के बाद किसी भी मौसम में आम लोगों और सेना की मूवमेंट आसानी से हो सकेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्रीय सरकार के लिए जोजिला सुरंग परियोजना प्राथमिकता है, जिस पर सड़क निर्माण एजेंसियां तेजी से काम कर रही हैं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जम्मू को दहलाने की साजिश: पाकिस्तान में बैठे सरगना ने भेजा अपना दहशतगर्द, पुलिस की पैनी नजर से टला बड़ा हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने जोजिला सुरंग के साथ जेड मोड़ टनल का भी निरीक्षण। उन्होंने कहा कि केंद्र ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हाईवे व रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता दी है। इससे पूरे इलाके में कनेक्टिविटी बड़े स्तर पर बढ़ेगी। निर्माण एजेंसी एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि जोजिला सुरंग समुद्रतल से 2700 से 3300 मीटर की ऊंचाई पर बनाई जा रही है। 13.2 किलोमीटर लंबी टनल एशिया में सबसे लंबी सुरंग होगी।  इससे पूर्व अनुराग ठाकुर ने कारगिल के द्रास में स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed