फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Home Minister review of state law system

केंद्रीय गृह मंत्री ने की राज्य के कानून व्यवस्था की समीक्षा, कहा- शांति व स्थिरता से होगा विकास

Thu, 05 Jul 2018 09:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 05 Jul 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
Union Home Minister review of state law system
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि राज्य में शांति, स्थिरता और सामान्य स्थिति होने पर जम्मू-कश्मीर के विकास और समृद्धि का सपना साकार होगा। राज्य की समस्याओं के समाधान के लिए ईमानदार, कारगर और सक्षम प्रशासन के माध्यम से शांति, स्थिरता और समृद्धि लाने का सरकार का दृढ़ संकल्प है।  

विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे में गृह मंत्री ने वीरवार को राज्य में सुरक्षा की स्थिति और विकास की समीक्षा की। उन्होंने उत्तरदायित्व, पारदर्शिता और सुशासन लाने के सभी उपायों के प्रति सरकार के संकल्प को दोहराया। सुशासन और विकास पर नए सिरे से फोकस करने के साथ केंद्र राज्य के लोगों में नई आकांक्षा और आशा की किरण के प्रति आशान्वित हैं। कहा कि जम्मू और कश्मीर की आम जनता विकास और सुशासन से अछूता रही है। समस्याओं का समाधान लोगों को सशक्त बनाकर और स्थानीय स्वशासन संस्थानों को मजबूत बनाकर किया जा सकता है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री ने श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में सुरक्षा की स्थिति और विकास की समीक्षा की। बैठक में राज्यपाल एनएन वोहरा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गृह सचिव राजीव गाबा तथा गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीएम पैकेज व आतंकवाद की समीक्षा

Union Home Minister review of state law system
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

बैठक में राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा के अलावा घाटी में आतंकवाद से निपटने के साथ-साथ चल रहे विकास कार्यों पर भी विचार विमर्श किया गया। प्रधानमंत्री विकास पैकेज, एम्स, आईईटी व आईआईएम, जम्मू व श्रीनगर रिंग रोड की प्रगति तथा केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न विकास प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की।

गृह मंत्री ने आश्वस्त किया कि विकास प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन में आने वाली दिक्कतों को दूर किया जाएगा। साथ ही कल्याण कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। भ्रष्टाचार की समाप्ति के साथ ही जन समस्याओं का भी प्रभावी तरीके से निस्तारण होगा। 
 

राजनाथ बाबा बर्फानी के दर्शन को नहीं जा सके

Union Home Minister review of state law system
Rajnath Singh
खराब मौसम की वजह से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह बाबा बर्फानी के दर्शन को नहीं जा सके। उन्हें तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह बाबा अमरनाथ के दर्शन करने थे। इसके बाद कानून व्यवस्था की समीक्षा करनी थी। ज्ञात हो कि 20 जून को राज्यपाल शासन लागू होने के बाद गृह मंत्री का घाटी का यह पहला दौरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed