{"_id":"a1b2d3af51c4f398d8bdd99d9915c8a2","slug":"unhygenic-conditions-in-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां क्लास में आता है नाले का गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां क्लास में आता है नाले का गंदा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 20 Aug 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी के सरकारी स्कूलों में बच्चों को गंदे नाले के पानी के बीच बैठकर पढ़ना पढ़ रहा है। स्कूल के पास से गुजरने वाले नाले का पानी अकसर स्कूल में घुस आता है। यह हालात तब हैं जब मुख्य शिक्षा अधिकारी का कार्यालय पास में है। मंगलवार को जैसे ही स्कूल खुले तो छात्र-छात्राओं ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
छात्राओं ने स्कूल परिसर में हंगामा किया और जिला प्रशासन, नगरपालिका और पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार, पिछले तीन चार दिन से हो रही बारिश का पानी और स्कूल से सटकर बहने वाले नाले की गंदगी, कूड़ा कचरा स्कूल के कमरों व ग्राउंड में चला गया।
विज्ञापन
सुबह जब स्कूल खोला गया तो हर कमरे में पानी और गंदगी के ढेर लगे देख छात्राएं बिफर पड़ी। आठवीं कक्षा की छात्रा उजमा इकबाल ने बताया कि पिछले करीब चार वर्षों से हमने कई बार प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से गुहार लगाई कि नाले के गंदे पानी का निकास किया जाए। थोड़ी सी बारिश होने पर गंदा पानी स्कूल के कमरों व ग्राउंड में घुस आता है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं हेडमास्टर
पिछले चार वर्षों में करीब 20 बार लिखित शिकायत जिला प्रशासन को की जा चुकी है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिलता है।
- हेडमास्टर शाहबाज खान