{"_id":"58e4feee4f1c1b3c5e5b4b44","slug":"unbearable-stinking-shell-will-used-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में अब उपद्रवियों को खदेड़ेंगे असहनीय बदबू वाले शैल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में अब उपद्रवियों को खदेड़ेंगे असहनीय बदबू वाले शैल
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Wed, 05 Apr 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में भीड़ नियंत्रण के लिए सुरक्षा बलों की तैयारियों में अब प्लास्टिक पैलेट और असहनीय बदबू वाले शेल शामिल होंगे। उपद्रवियों से टकराव के दौरान नुकसान को कम करने के लिए पहले नए विकल्प इस्तेमाल किए जाएंगे। पैलेट गन आखिरी विकल्प के तौर पर ही इस्तेमाल होगी।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकार से पैलेट गन के विकल्प की तलाशने के निर्देश देने के बाद यह सीएस शैल (क्लोरोबेंजीलिंडीन मैलोनोनिट्राइल) तैयार किए जा रहे हैं। इनके फटने पर आंसू आने के साथ ही आंखों में बेहद तेज जलन, नाक, गले में तकलीफ के साथ सांस लेने में भी दिक्कत होने लगती है।
सूत्रों ने बताया कि विकल्प तैयार करने के लिए आयोजित बैठक में चर्चा के दौरान सीएस शैल में रसायन मिश्रण बढ़ाने पर जोर दिया गया, ताकि उपद्रवियों को खदेड़ने में आसानी हो।

कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : FILE PHOTO
सुरक्षा बलों के पास प्लास्टिक पैलेट और पावा शैल का विकल्प भी मौजूद है, लेकिन सबसे पहले सीएस शैल ही चलाए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार घाटी में भीड़ नियंत्रण के लिए गैर घातक श्रेणी के हथियारों में डाई मार्कर विद इरिटेंट भी शामिल है। डाई मार्कर का इस्तेमाल करने पर उपद्रवी पर डाई का निशान पड़ जाता है। ऐसे में उसकी पहचान करना आसान हो जाता है।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश जम्मू एंड कश्मीर बार एसोसिएशन की याचिका पर आए थे, जिसमें कोर्ट ने माना कि पैलेट गन से होने वाले नुकसान में मौत भी शामिल है। ऐसे में अन्य प्रभावी विकल्प तैयार किए जाने चाहिए।