फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Umang Narula becomes new CEo of amarnath shrine board

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने उमंग नरुला

Sat, 08 Apr 2017 04:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 08 Apr 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
Umang Narula becomes new CEo of amarnath shrine board
अमरनाथ यात्रा के लिए इंतजाम पुख्ता - फोटो : FILE PHOTO

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने उमंग नरुला को बोर्ड का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक में 29 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया गया। बताया गया कि एक लाख से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण करवा लिया है। 

विज्ञापन


राज्यपाल ने पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट पर यात्रा प्रबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इसमें बिजली, पानी, चिकित्सा को सुनिश्चित बनाया जाएगा। यात्रा रूट पर स्वास्थ्य विभाग, सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी और जेएंडके पुलिस की ओर से 66 मेडिकल कैंप स्थापित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


बेस अस्पताल, मेडिकल एड सेंटर और इमरजेंसी एड सेंटरों पर प्रशिक्षित डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, कार्डिक लाइफ सपोर्ट, हाई एल्ट्ट्यिूड मेडिसन, आक्सीजन आदि सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा रूट पर से बर्फ हटाने के निर्देश

Umang Narula becomes new CEo of amarnath shrine board
यात्रा रूट पर से बर्फ हटाने के निर्देश - फोटो : file photo

यात्रा ट्रैक और कैंपों में 2619 शौचालय, 503 स्नान घर, 876 डस्टबीन, 445 साइन बोर्ड, 3488 वाटर प्वाइंट स्थापित होंगे। यात्रा रूट पर पंजीकृत घोड़े वालों, पालकी वालों, पिट्ठू को ही चलने की इजाजत होगी।

उन्होंने जिला उपायुक्त अनंतनाग और गांदरबल को यात्रा रूट पर बर्फ हटाने संबंधी तैयारियां करने को कहा। उन्होंने सीईओ से पहलगाम और सोनमर्ग डेवलपमेंट अथारिटी द्वारा यात्रा के दौरान उचित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। 

यूपी के राज्यपाल, सीएम को पत्र लिखा

Umang Narula becomes new CEo of amarnath shrine board
राज्यपाल एनएन वोहरा - फोटो : फाइल फोटो
यात्रियों के लिए कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट के लिए मान्यता प्राप्त डाक्टरों और चिकित्सा संस्थानों की श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को सूची उपलब्ध न कराने पर राज्यपाल एनएन वोहरा ने कड़ा संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने को कहा है। उत्तर प्रदेश के यात्रियों में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। देश के अन्य राज्यों से सूची मिलने पर उसे श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर डाला गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed