{"_id":"62c5e886812f1e503d5c04e8","slug":"ujala-cygnus-hospital-organizes-health-camp-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: उजाला सिग्नस अस्पताल ने श्रीनगर में लगाया स्वास्थ्य शिविर, मुफ्त दवाएं बांटी गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: उजाला सिग्नस अस्पताल ने श्रीनगर में लगाया स्वास्थ्य शिविर, मुफ्त दवाएं बांटी गई
Thu, 07 Jul 2022 01:25 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:25 AM IST
सार
घाटी में चिकित्सा शिविर के दौरान मरीजों को मुफ्त एम्बुलेंस सेवा भी मुहैया करवाई गई। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी अनेक जगहों पर शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
श्रीनगर में लगे शिविर में जांच करवाते लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
उजाला सिग्नस कश्मीर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने बंगलूरू के सामाजिक कार्यकर्ता राघवेंद प्रसाद के सहयोग से दास पार्क, बटवारा श्रीनगर में सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में गैस्ट्रो, ऑर्थो, ओफ्थो के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 150 से अधिक मरीजों की जांच की।
विज्ञापन
इसके बाद मरीजों को मुफ्त दवाएं दी गईं। कश्मीर घाटी में अपनी तरह के इस पहले चिकित्सा शिविर के दौरान मरीजों को मुफ्त एम्बुलेंस सेवा भी मुहैया करवाई गई। उजाला सिग्नस अस्पताल प्रबंधन भविष्य में भी समाज की बेहतरी के लिए इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
शिविर का उद्घाटन संत यदुगिरी यथुराजा मुथ ने किया। इस अवसर पर उजाला सिग्नस के निदेशक डॉ. शुचिन बजाज, प्रबंध निदेशक उजाला सिग्नस कश्मीर अस्पताल डॉ. परवेज अहमद सोफी, यूनिट प्रमुख डॉ. जहूर अहमद भट और टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन