{"_id":"7a560e9de111e6dce102547f451e334f","slug":"udhampur-will-be-closed-from-24-noon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 को दोपहर तक बंद रहेगा उधमपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 को दोपहर तक बंद रहेगा उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Tue, 22 Sep 2015 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद गौ माता के संरक्षण तथा हाईकोर्ट के आदेशों को सख्ती से पालन करवाने की मांग पर 24 सितंबर की दोपहर 12 बजे तक उधमपुर बंद रखने की घोषणा की है। इस दौरान नगर में रोष रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के मामचंद मित्तल के अनुसार रैली सुबह कार्यालय से शुरू होकर डीसी कार्यालय में जाकर समाप्त होगी। यहां पर जिला विकास आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें गोवध की हिमायत करने वालों को चेतावनी दी जाएगी और अगर सरकार गोवध रोकने में नाकाम रही तो इसके खिलाफ विशाल आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
बंद का फैसला परिषद की बैठक में लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट द्वारा गोमाता के संरक्षण पर आदेश दिया गया है। उसके विरोध में राष्ट्रद्रोही हुर्रियत कांफ्रेंस ने बंद रखा।
विज्ञापन
कश्मीर आधारित पार्टियां भी हुर्रियत का समर्थन कर रही हैं और विशेष बिल लाने की तैयारियों में हैं। धर्म और समुदाय की भावनाओं के खिलाफ मंजूर नहीं है और इसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।
बैठक में कहा गया कि भारतीय समाज में गाय का विशेष स्थान है। हिंदू समाज कभी भी इस बात को बर्दाश्त नहीं करेगा कि असामाजिक तत्व गोवध की घोषणा कर वह इसे अंजाम दें। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों व्यापारमंडल, चैंबर्स ऑफ कॉमर्स से आग्रह किया कि वह भी बंद को सफल बनाने के लिए सहयोग दें।
उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि वह हालात को समझे हुए गौर संरक्षण कानून को सख्ती से लागू करे। बैठक में धर्मवीर गुप्ता, सुदर्शन गुप्ता, शिव चरण, संजीव पूरी, अरुण गुप्ता, वेद प्रकाश पम्मी, राकेश गुप्ता, सुभाष शर्मा, सुभाष गुप्ता आदि थे।