फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   udhampur victim's driver and helper remains in critical condition

उधमपुर आगजनी में झुलसे दोनों की हालत स्थिर

Sun, 11 Oct 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 11 Oct 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
udhampur victim's driver and helper remains in critical condition

उधमपुर में शरारती तत्वों द्वारा फेंके गए पेट्रोल बम से बुरी तरह झुलसे ट्रक के सह चालक और कंडक्टर की हालत स्थिर बनी हुई है। शनिवार को एयर एंबुलेंस से दोनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

विज्ञापन


दोनों का इलाज बर्न विभाग के आईसीयू में चल रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के सलाहकार अमिताभ मट्टू अस्पताल पहुंचे और दोनों का हालचाल लिया। मट्टू ने उनके परिवार वालों को आश्वासन दिया कि इलाज में किसी तरह की कमी नहीं आएगी और उन्हें हर तरह की मदद मिलेगी।
विज्ञापन


सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके रॉय ने बताया कि शौकत अहमद भट्ट (19) और जाहिद अहमद डार (35) को बर्न आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की टीम दोनों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में दोनों के 40 और 50 फीसदी जलने की बात कही जा रही है, जिसमें शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग झुलस गए हैं। दोनों के परिवार वालों को जेएंडके हाउस में ठहराया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मट्टू दोनों के इलाज की देखरेख कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed