फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   udhampur gilr Apeksha selected in the under 15 women cricket team jammu kashmir

खेल: अपेक्षा का अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में चयन, उधमपुर की एक और बेटी ने हासिल की कामयाबी

Mon, 12 Dec 2022 03:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 12 Dec 2022 03:40 PM IST
सार

शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से एक सप्ताह पूर्व जम्मू में आयोजित कैंप में अपेक्षा का चयन हुआ।

विज्ञापन
udhampur gilr Apeksha selected in the under 15 women cricket team jammu kashmir
Udhampur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उधमपुर की एक और बेटी ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाने की कामयाबी हासिल की है। उधमपुर के गढ़ी इलाके में रहने वाली अपेक्षा वर्मा ने अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में स्थान पक्का किया है। वह 25 दिसंबर को क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गुजरात के राजकोट जाएंगी। इससे पहले उधमपुर की ही रहने वाली सोनाली ने अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में स्थान हासिल किया था। 

विज्ञापन


जिला खेल विभाग की क्रिकेट हेड कोच और शिक्षक पूजा शर्मा ने बताया कि अपेक्षा करीब दो वर्ष से उनके पास प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं। शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से एक सप्ताह पूर्व जम्मू में आयोजित कैंप में अपेक्षा का चयन हुआ। इस कैंप में भी अपेक्षा ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। 
विज्ञापन


इसी के आधार पर उसका चयन अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। वह 25 दिसंबर को गुजरात के राजकोट में शुरू होने वाली अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जा रही हैं। अपेक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर की आठवीं कक्षा की छात्रा हैं। यह उधमपुर के लिए गर्व की बात है। यहां की बेटियों को अपनी प्रतिभा को दिखाने और आगे ले जाने का अवसर मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सोनाली ने अंडर-19 क्रिकेट टीम में स्थान हासिल किया और वह इस समय पुणे में क्रिकेट प्रतियोगिता में खेल रही हैं। आने वाले समय में ये दोनों बेटियां अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी और खेलों में शानदार प्रदर्शन कर आगे बढ़ेंगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed