फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   udhampur gets offensive second day after Cow slaughter

उधमपुर में गोहत्या के विरोध में लोगों का गुस्सा फूटा

Fri, 09 Oct 2015 08:05 PM IST
Updated Fri, 09 Oct 2015 08:05 PM IST
विज्ञापन
udhampur gets offensive second day after Cow slaughter

चिनैनी में गोहत्या और गढ़ी में पानी की टंकी में मांस के टुकड़े मिलने के बाद शुक्रवार को भी तनाव का माहौल रहा। उधमपुर पूरी तह बंद रहा।

विज्ञापन


बैंक, स्कूल कालेज और सरकारी कार्यालयाें में कामकाज प्रभावित रहा। कुछ जगह पर हिंसा की छुटपुट घटनाएं भी हुई। हालांकि स्थिति नियंत्रण में रही।

कहीं से कोई बड़ी वारदात की सूचना नहीं मिली। गोहत्या के विरोध में उधमपुर के अलावा सभी तहसील में दुकानें बंद रहीं। गाड़ियां नहीं चलीं। नगर का बस स्टैंड भी वीरान रहा।
विज्ञापन


लगभग हर चौक-चौराहे पर धरने, प्रदर्शन किए गए। टायर फूंककर कड़ा विरोध जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा-पीडीपी के खिलाफ नारेबाजी की।

विश्व हिंदू परिषद, पैंथर्स पार्टी, बजरंग दल, व्यापार मंडल, सामाजिक, गैर सरकारी संगठन और मोहल्ला कमेटियों ने बंद के दौरान विरोध प्रदर्शन किया।

बसों में की तोड़फोड़

udhampur gets offensive second day after Cow slaughter

बट्टल बालिया औद्योगिक क्षेत्र बाईपास में कुछ ट्रकों पर पथराव किया गया। प्रदर्शनकारियों ने गढ़ी में जिब मोड़ पर खुले में सेब बेच रहे दो टाटा मोबाइल पर धाबा बोला और कुछ सेबों को गिरा दिया।

उसे सेब बेचने से मना करने के बाद हाईवे से गुजर रही बसों और गाड़ियों को भी रोका। कुछ प्रदर्शनकारियों ने जम्मू जा रही बसों में तोड़फोड़ करने और सवारियों को बार निकालने का भी प्रयास किया।

प्रदर्शनकारियों के  साथ पुलिस का दल भी था। पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को हिंसा करने से रोका और बसों को निकलने में सहायता की। इसके बाद उधमपुर से जम्मू जाने वाली इक्का-दुक्का चल रहे सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई।

हाइवे बंद लगा जाम

udhampur gets offensive second day after Cow slaughter

विश्व हिंदू परिषद और नगर के अन्य सामाजिक संगठनों ने एमएच चौक पर धरना दिया और गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी। इसके बाद रैली के तौर पर बाईपास हाईवे दोमेल पर जोरदार प्रदर्शन किया और हाईवे को दो घंटे तक जाम कर दिया।

जिले के रामनगर, पंचैरी, लांदर, मजालता तहसील के भी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहा। कुद, पत्नीटाप, गढ़ी, रैंबल, मांड जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों में भी बंद का पूर्ण असर रहा।

एसएसपी सुलेमान चौधरी के अनुसार बंद शांतिपूर्वक रहा और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में रही। पुलिस ने पूरी तरह से सुरक्षा के पूर्ण प्रबंध किए थे। हाईवे पर कई जगह पर लोगों के प्रदर्शन के कारण रुकावट रही। पुलिस के हाईवे पर भी कड़े प्रबंध किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed