{"_id":"0a7f98cd4f3e69ff3589df7ddfdddf1e","slug":"udhampur-attack-victim-dies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर ट्रक ब्लास्ट घायल कंडक्टर की दिल्ली में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर ट्रक ब्लास्ट घायल कंडक्टर की दिल्ली में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 19 Oct 2015 09:51 AM IST
विज्ञापन
पिछले सप्ताह उधमपुर में शरारती तत्वों द्वारा फेंके गए पेट्रोल बम से बुरी तरह झुलसे ट्रक के सह चालक और कंडक्टर में एक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
10 अक्टूबर को पेट्रोल बम से हुए हमले में गंभीर घायल 35 वर्षीय ज़ाहिद अहमद का सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान ज़ाहिद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
आपको बताते चलें कि हादसे के बाद ज़ाहिद को गंभीर अवस्था में चॉपर से दिल्ली ले जाया गया था। इनमें ट्रक के 35 वर्षीय कंडक्टर जाहिद (निवासी अनंतनाग) के 70 फीसदी तक झुलस गया था। जबकि सहायक चालक शौकत लगभग 40 फीसदी झुलसा था।
विज्ञापन
ज़ाहिद की मौत के बाद जेकेएलएफ चीफ यासीन मलिक ने सोमवार को एक दिन के जम्मू-कश्मीर राज्यव्यापी बंद का ऐलान किया है।