उधमपुर हमले का मास्टर माइंड अबू कासिम फिर बच निकला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के काकपुरा मुठभेड़ स्थल से उधमपुर हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर का टाप कमांडर पाकिस्तानी आतंकी अबू कासिम एक बार फिर फरार हो गया। भागने वालों में एक स्थानीय आतंकी भी है।
सुरक्षा बलों ने इनकी गिरफ्तारी के लिए व्यापक तलाशी अभियान छेड़ रखा है। पुलवामा के साथ आस-पास के इलाकों में छापेमारी चल रही है। पुलिस सूत्रों ने पुष्टि करते हुए बताया कि भागने वालों की पहचान पाकिस्तानी आतंकी कासिम और संबूरा-पांपोर के अलूची बाग के मंजूर अहमद डार के रूप में हुई है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू संभाग के उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हुए हमले के पीछे कासिम ही मास्टरमाइंड था। उनके अनुसार इससे पहले भी कासिम कई बार सुरक्षाबलों का घेरा तोड़ भागने में कामयाब रहा है।
वह एक खूंखार आतंकी है, जो दक्षिणी कश्मीर में पिछले कई वर्षों से सक्रि य है। वह दक्षिण कश्मीर में उग्रवादी रैंकों में शामिल करने के लिए युवाओं को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि काकपुरा मुठभेड़ में मारे गए तालिब हुसैन शाह को भी उसने ही आतंकवादी बनने के लिए प्रेरित किया था।
कई हमलों का रहा है मास्टरमाइंड
पिछले कई वर्षों के दौरान सुरक्षाबलों पर हुए आतंकी हमलों का कासिम भाई मास्टरमाइंड रह चुका है। हैदरपुरा में सेना के काफिले पर वर्ष 2013 में हुए हमले का मास्टरमाइंड भी कासिम था जिसमें 8 जवान शहीद और 19 जवान घायल हुए थे।
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के काकपुरा इलाके में वीरवार को हुई आतंकियों के साथ मुठभेड़ के मद्देनजर सेना की 15 कोर के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकी इसलिए मुठभेड़ के दौरान भाग निकलने में कामयाब रहे, क्योंकि जवानों की ओर से संयम बरता गया।
उन्होंने बताया कि भागते समय आतंकियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। लेकिन हमारी ओर से उसका जवाब नहीं दिया गया। हम नहीं चाहते थे कि किसी प्रकार की क्षति पहुंचे। यह ऑपरेशन एक रिहायशी इलाके में जारी था और निर्दोष स्थानीय लोग न मारे जाएं, इसलिए जवानों ने संयम बरता।