फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   udhampur attack master mind abu qasim escaped again

उधमपुर हमले का मास्टर माइंड अबू कासिम फिर बच निकला

Sat, 08 Aug 2015 10:24 AM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 10:24 AM IST
विज्ञापन
udhampur attack master mind abu qasim escaped again

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के काकपुरा मुठभेड़ स्थल से उधमपुर हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर का टाप कमांडर पाकिस्तानी आतंकी अबू कासिम एक बार फिर फरार हो गया। भागने वालों में एक स्थानीय आतंकी भी है।

विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने इनकी गिरफ्तारी के लिए व्यापक तलाशी अभियान छेड़ रखा है। पुलवामा के साथ आस-पास के इलाकों में छापेमारी चल रही है। पुलिस सूत्रों ने पुष्टि करते हुए बताया कि भागने वालों की पहचान पाकिस्तानी आतंकी कासिम और संबूरा-पांपोर के अलूची बाग के मंजूर अहमद डार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू संभाग के उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हुए हमले के पीछे कासिम ही मास्टरमाइंड था। उनके अनुसार इससे पहले भी कासिम कई बार सुरक्षाबलों का घेरा तोड़ भागने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह एक खूंखार आतंकी है, जो दक्षिणी कश्मीर में पिछले कई वर्षों से सक्रि य है। वह दक्षिण कश्मीर में उग्रवादी रैंकों में शामिल करने के लिए युवाओं को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि काकपुरा मुठभेड़ में मारे गए तालिब हुसैन शाह को भी उसने ही आतंकवादी बनने के लिए प्रेरित किया था।

कई हमलों का रहा है मास्टरमाइंड

udhampur attack master mind abu qasim escaped again

पिछले कई  वर्षों के दौरान सुरक्षाबलों पर हुए आतंकी हमलों का कासिम भाई मास्टरमाइंड रह चुका है। हैदरपुरा में सेना के काफिले पर वर्ष 2013 में हुए हमले का मास्टरमाइंड भी कासिम था जिसमें 8 जवान शहीद और 19 जवान घायल हुए थे।

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के काकपुरा इलाके में वीरवार को हुई आतंकियों के साथ मुठभेड़ के मद्देनजर सेना की 15 कोर के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकी इसलिए मुठभेड़ के दौरान भाग निकलने में कामयाब रहे, क्योंकि जवानों की ओर से संयम बरता गया।

उन्होंने बताया कि भागते समय आतंकियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। लेकिन हमारी ओर से उसका जवाब नहीं दिया गया।  हम नहीं चाहते थे कि किसी प्रकार की क्षति पहुंचे। यह ऑपरेशन एक रिहायशी इलाके में जारी था और निर्दोष स्थानीय लोग न मारे जाएं, इसलिए जवानों ने संयम बरता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed