फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   udaseen shiv temple of jammu

शिव मंदिर वो भी 'उदासीन', पढ़े पूरी कहानी

Sat, 14 Feb 2015 11:45 PM IST
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
udaseen shiv temple of jammu

जम्मू मंदिरों के शहर के रूप में विख्यात है। शिव की

विज्ञापन
महिमा का गुणगान यहां के हर मंदिर में किया जाता है। महाशिवरात्रि के चलते महादेव की पूजा-अर्चना के लिए हर शिव मंदिरों में तैयारियां जारी हैं।

कनाल हेड के किनारे स्थित उदासीन शिव मंदिर व शिवधाम मंदिर में विशेष शिव पूजा की तैयारी है। हर साल की तरह यहां विशेष पूजा आरती चार चरणों में होगी।

बड़ी संख्या में यहां पर शिव भक्त रात की शिव पूजन अनुष्ठान में पहुंचते हैं। इस मंदिर के पास ही बसे मोहल्ला राजेंद्र नगर के कारोबारी कृष्णलाल गुप्ता बताते हैं कि वह यहां पर सुबह शाम शांति अर्जित करने भगवान के दर्शनों के लिए आते हैं।

भक्ति भाव से यहां पर श्रद्धालु यहां पर पहुंच कर महाशिवरात्रि की पूजा करते हैं, जिससे उन्हें परम सुख व शांति का आनंद अनुभव होता है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006 शिवधाम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा करवाया गया तब से मंदिर में श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं।

90 साल पुराना है उदासीन शिव मंदिर

udaseen shiv temple of jammu

भगवान शंकर का यह मंदिर करीब 90 साल पुराना है। यहीं पर श्रीचंद्र जी की धूनी प्रतिदिन जगी रहती है। श्रीचंद्र उदासीन ट्रस्ट शिवधाम कनाल हेड जम्मू की ओर से इसे तैयार कराया गया।

उदासीनाचार्य भगवान श्रीचंद्र जी महाराज  शिवधाम मंदिर के बारे में मंदिर के भक्त ने बताया कि श्रीचंद्र गुरुनानक देव के बेटे थे और उन्हें शंकर का रूप माना जाता है।

उन्हीं की गद्दी की चौथी पीढ़ी चल रही है। मंदिर के पुजारी का कहना है कि यहां पर बड़ी संख्या में सुबह शाम श्रद्धालु आते हैं। मंदिर में विशाल नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग स्थापित है।

मध्य में शिव पार्वती की सुंदर प्रतिमा है। शिव पार्वती परिवार के दाएं भाग में राधाकृष्ण की प्रतिमा सबको आकर्षित कर रही है, जबकि वाम भाग में लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा प्रतिष्ठित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed