फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two youngsters flags tiranga in lal chowk

लालचौक पर युवाओं ने लहराया तिरंगा

Fri, 09 Oct 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 09 Oct 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
two youngsters flags tiranga in lal chowk

लाल चौक के घंटा घर पर तिरंगा फहराने वाले जम्मू के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तिरंगा फहराते देख स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध में आसपास की दुकानें बंद कर दी गई।

विज्ञापन


इस घटना को लेकर विधानसभा में हंगामा के बाद स्पीकर ने दोनों युवकों को रिहा करने की हिदायत दी। साथ ही निर्देश दिए कि तिरंगा फहराने वालों को खुली छूट है। पाकिस्तानी झंडा लहराने वालों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने भी मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए डीजीपी से फोन पर बात की। साथ ही दोनों युवकों को तत्काल रिहा करने को कहा। मामला कहीं तूल न पकड़े इस वजह से डीजीपी ने हस्तक्षेप कर दोनों युवकों को रिहा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह जम्मू के दो युवक घंटा घर पहुंचे। इनमें से एक घंटा घर पर तिरंगा फहराने लगा और दूसरा उसकी फोटो खींच रहा था। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों की उन पर नजर पड़ी तो वे मौके पर पहुंचे।

उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही दोनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पाकर पहुंची मायसूमा पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

इनमें एक आरएस पुरा के बृजनगर का सचिन कुमार और दूसरा गारू राम है। विधानसभा में इस घटना की जानकारी रवींद्र रैना ने देते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पर अध्यक्ष ने डीजीपी को हिदायत दी।


वहीं जामिया मस्जिद के बाहर शुक्रवार को नमाज के बाद फिर पाकिस्तान, लश्कर तथा आईएस का झंडा लहराया गया। इस दौरान जुलूस निकालने की कोशिश कर रहे युवकों को रोकने के बाद उन्होंने सुरक्षा बलों पर पथराव किया।

पथराव कर रहे युवकों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे क्षेत्र में काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed