फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two young men stranded in river ravi

बारह घंटे तक चला जिंदगी और मौत का खेल

Thu, 07 Aug 2014 11:41 AM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
two young men stranded in river ravi

रावी दरिया में नहाने गए दो युवकों को पूरी एक रात जिंदगी और मौत के बीच झूलते हुए गुजारनी पड़ी। हालांकि कई घंटों तक चले बचाव अभियान के बाद उन्हें बचा लिया गया।

विज्ञापन


रात को तमाम कोशिशों के बावजूद युवकों को दरिया से बाहर नहीं निकाला जा सका लेकिन बुधवार की सुबह एनडीआरएफ सहित बचाव दल के अन्य सदस्यों के संयुक्त प्रयास से रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


कठुआ-बसोहली मार्ग पर दन्ना के निकट रावी दरिया में बीती शाम नहाने गए बलबीर सिंह और पुष्पिंदर ठाकुर दोनों निवासी वार्ड 14 कठुआ को मौज मस्ती की कोशिश महंगी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान‌िए कैसे अचानक घ‌िर गए पानी से

two young men stranded in river ravi

दोनो युवक दरिया में कुछ ही भीतर तक गए थे कि अचानक पानी का बहाव तेज होने लगा। इससे पहले कि वह वापस किनारे पहुंच पाते पानी का स्तर और बहाव की रफ्तार दोनों बढ़ गए।

ऐसे में दोनों युवकों को दरिया के और भीतर जाना पड़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस सहित सेना और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

देर शाम से देर रात तक युवकों को बाहर निकालने के प्रयास किए गए लेकिन अंधेरे की वजह से प्रयास सफल नहीं हो पाया। लिहाजा बचाव टीम को सुबह होने का इंतजार करना पड़ा।

12 घंटे बाद न‌िकाले जा सके दोनों युवक

two young men stranded in river ravi

उधर दरिया के बीचोबीच बाढ़ में फंसे युवकों की जान पर बन आई। पानी का स्तर और बढ़ने के अंदेशे से मुश्किलें खड़ी हो गईं।

आखिरकार बुधवार की सुबह रेस्क्यू टीम ने योजनाबद्ध तरीके से युवकों को लाइफ जैकेट पहनाए और रस्सों के सहारे किनारे तक पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed