{"_id":"5a72d6284f293e22a810344d16265c65","slug":"two-year-imprisonment-of-army-officers-in-grass-scam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास घोटाले में सेना के अफसरों को कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास घोटाले में सेना के अफसरों को कारावास
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 11 Mar 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलिट्री फार्म में घास घोटाला करने के आरोपी सेना के दो अधिकारियों सहित तीन लोगों को दो साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। जम्मू के स्पेशल जज, एंटी करप्शन कोर्ट, सुरेश कुमार ने मामले पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिए।
विज्ञापन
सीबीआई ने जम्मू के मिलिट्री फार्म में कार्यरत सब असिस्टेंट सुपरवाइजर यू के मोंडल, बारामुला मिलिट्री फार्म में कार्यरत सब असिस्टेंट सुपरवाइजर आर के सोंकर और निजी कांट्रेक्टर सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
तीनों पर आरोप है कि सैन्य अधिकारियों ने कांट्रेक्टर के साथ मिलकर घास घोटाला किया। बारामुला फार्म में जम्मू फार्म से फर्जी दस्तावेजों पर घास भेजने के बदले 40194 रुपए लिए। जबकि फार्म में कोई घास पहुंचा ही नहीं था।
विज्ञापन
यू के मोंडल ने 14000 किलो घास को भेजने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। लेकिन इसमें से एक किलो घास भी फार्म में नहीं पहुंची। इसके बाद सीबीआई ने जांच की और कोर्ट में चालान पेश किया।
मंगलवार को वकीलों की दलीलें सुनने के बाद जज ने तीनों को 19 हजार रुपये जुर्माना और सश्रम कारावास की सजा सुनाई।