{"_id":"86748d8127ca90754ebf78b9aab4b474","slug":"two-wheelers-owner-did-not-get-petrol-with-out-helmet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पहना हेलमेट तो नहीं मिला पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पहना हेलमेट तो नहीं मिला पेट्रोल
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन भी बिना हेलमेेट पहने गाड़ी चलाने वालों के दोपहिया वाहनों में पेट्रोल नहीं डाला गया। नगर के एक पेट्रोल पंप से पुलिस ने दो कर्मचारियों को बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों को पेट्रोल देते पकड़ कर थाने पर लाया और उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी नगर में दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के देखा गया। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस का अभियान भी ठंडा रहा। दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रामबन दौरे के कारण पुलिस और ट्रैफिक पुलिस सुरक्षा और हाईवे पर ट्रैफिक सुधार में लगे रहे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के काफिले के लिए आई वीवीआईपी गाड़ियों को सड़क मार्ग से निकलने के कारण पुलिस व्यस्त रही, लेकिन पेट्रोल पंपों पर पूरी नजर रखी गई। कई सादा वर्दी में सीआईडी के जवानों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के बाद पुलिस की पुलिस लाइन में हुई बैठक के बाद दोपहिया वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक कानून का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा गया है। कई लोग सिफारिश और बोतलों में पेट्रोल भरकर ले जाते देखे गए। दूसरी तरफ ओवरलोडिंग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
डीटीआई आरिफ के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। पहले भी वाहन चालकों से डेढ़ लाख रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले जा चुके हैं।