जम्मू-कश्मीर: घाटी में टीआरएफ के दो आतंकी और उनके 3 मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने बरामद किए हथियार
सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन (द रेजिस्टेंस फ्रंट) टीआरएफ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलवामा के रोहमू क्षेत्र के मीरगुंड गांव में तलाशी अभियान चलाया। इस बीच एक आतंकी ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन वह पकड़ा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरक्षा बलों ने सोमवार को दहशतगर्दों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए दक्षिण कश्मीर से आतंकी संगठन टीआरएफ के दो सक्रिय आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा उत्तरी कश्मीर के बारामुला में तीन मददगारों को गिरफ्तार कर आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इनके पास से दो पिस्तौल व एके 47 व एके 56 समेत गोला-बारूद सहित व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। सुरक्षाबलों को पुलवामा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने रोहमू क्षेत्र के मीरगुंड गांव में बागों को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस बीच सेब के बागों में छिपे एक आतंकवादी ने भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान ख्रेव के बाथेन निवासी सरवीर अहमद मीर के रूप में हुई वह टीआरएफ से जुड़ा था।
दो ग्रेनेड और आपत्तिजनक सामग्री जब्त
उसके पास से दो ग्रेनेड और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। इसबीच एक अन्य सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने अनंतनाग जिले के वहादान इलाके में सुरक्षा बलों ने एक टीआरएफ आतंकी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल व सात राउंड गोलियां बरामद की गईं। बाद में उसकी निशानदेही पर पर काट्सू के जंगलों से एक एके-56 राइफल व 40 राउंड कारतूस जब्त किए गए हैं।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसकी शिनाख्त गंजीपोरा निवासी हाफिज अब्दुल्ला मलिक के रूप में की गई। वह इस साल 25 सितंबर को आतंकी तंजीम में शामिल हुआ था। इससे पहले रविवार को भी टीआरएफ आतंकी सोहेल अहमद लोन को गंभीर रूप से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था।
बारामुला में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
दूसरी ओर उत्तरी कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए सोमवार को एक हाइब्रिड आतंकी और दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, बारामुला के चेरदारी क्षेत्र में अक्टूबर 2021 के अंतिम सप्ताह में पुलिस के एरिया डोमिनेशन पेट्रोल पार्टी (एडीपी) और 46 आरआर पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले से संबंधित मामले में पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की थी।
इसी सिलसिले में जांच के दौरान इन तीनों के बारे में पता चला। इनकी शिनाख्त असगर मजीद लोन निवासी गुलशनाबाद आजादगंज, आसिफ गनी निवासी बाग ए इस्लाम बारामुला और फैजान रसूल गोजरी निवासी सईद करीम बारामुला के रूप में हुई है। इनसे पूछताछ के बाद असगर मजीद के खुलासे के आधार पर संयुक्त बलों के दल ने एक ग्रेनेड और एके-47 के 24 राउंड बरामद किए।
गुमराह युवा मुख्य धारा में लौटें
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने पुलिस और सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए दोहराया कि पुलिस गुमराह युवाओं को हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।