फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   infiltration bid foiled iat loc, 3 militants killed

LoC पर बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, तीन आतंकी ढेर

Sat, 06 Jun 2015 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 06 Jun 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
infiltration bid foiled iat loc, 3 militants killed

एलओसी पर कुपवाड़ा जिले में सेना ने घुसपैठ की कोशिश विफल करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया। पाकिस्तान की ओर से शनिवार तड़के घुसपैठ की कोशिश की गई। आतंकियों के दल की हलचल को भांपते हुए सेना ने जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़स्थल से भारी मात्रा में असलहा तथा अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


मुठभेड़ खत्म होने के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक दो जुलाई को शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले भारी घुसपैठ कराने की एलओसी पार से कोशिशें की जा रहीं हैं ताकि यात्रा में खलल डाला जा सके।  25 मई को तंगधार सेक्टर में भारी संख्या में आतंकियों ने एलओसी पार से घुसपैठ की कोशिश की थी।
विज्ञापन


सैन्य सूत्रों के मुताबिक एलओसी पर टुटमार गली इलाके में सेना ने संदिग्ध हलचल देखी। जैसे ही आतंकी एलओसी पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसे जवानों ने उन्हें ललकारा। आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने तीन आतंकी मार गिराए। पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान भी चलाया गया। सैन्य प्रवक्ता ने तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed