{"_id":"e175012c4db8cbf3cd91619b5a0dc092","slug":"two-terrorists-killed-in-baramulla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"LoC पर बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, तीन आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LoC पर बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, तीन आतंकी ढेर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 06 Jun 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर कुपवाड़ा जिले में सेना ने घुसपैठ की कोशिश विफल करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया। पाकिस्तान की ओर से शनिवार तड़के घुसपैठ की कोशिश की गई। आतंकियों के दल की हलचल को भांपते हुए सेना ने जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़स्थल से भारी मात्रा में असलहा तथा अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ खत्म होने के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक दो जुलाई को शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले भारी घुसपैठ कराने की एलओसी पार से कोशिशें की जा रहीं हैं ताकि यात्रा में खलल डाला जा सके। 25 मई को तंगधार सेक्टर में भारी संख्या में आतंकियों ने एलओसी पार से घुसपैठ की कोशिश की थी।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों के मुताबिक एलओसी पर टुटमार गली इलाके में सेना ने संदिग्ध हलचल देखी। जैसे ही आतंकी एलओसी पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसे जवानों ने उन्हें ललकारा। आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने तीन आतंकी मार गिराए। पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान भी चलाया गया। सैन्य प्रवक्ता ने तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन