{"_id":"5f9876f137668d5db546ba44","slug":"two-terrorists-including-jaish-commander-killed-in-budgam-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः बडगाम मुठभेड़ में जैश कमांडर समेत दो आतंकी ढेर, इलाका सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः बडगाम मुठभेड़ में जैश कमांडर समेत दो आतंकी ढेर, इलाका सील
Wed, 28 Oct 2020 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
जिस मकान में आतंकी छिपे थे उसमें क्रॉस फायरिंग के दौरान आग लग गई...
- फोटो : amar ujala
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के आरिबाग मचहामा इलाके में मंगलवार की रात मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए गए। इस दौरान क्रॉस फायरिंग में जिस मकान में आतंकी छिपे थे उसमें भीषण आग लग गई। सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकियों में जैश ए मोहम्मद का कमांडर भी शामिल है।
विज्ञापन
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर तक दोनों ओर से फायरिंग के बाद दूसरी ओर से फायरिंग आनी बंद हो गई।
विज्ञापन
कुछ घंटों के बाद रात साढ़े 11 बजे के बाद दोबारा से फायरिंग शुरू हो गई। इसके साथ ही धमाकों की भी आवाज सुनी गई। गांव के सभी प्रवेश व निकास द्वार को सील कर दिया गया है ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न निकलें।
विज्ञापन