फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two terrorist attacks in valley, dsp injured

घाटी में दो जगह आतंकवादी हमला, डीएसपी हुए घायल

Thu, 24 Dec 2015 10:26 PM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
two terrorist attacks in valley, dsp injured

घाटी में वीरवार को आतंकियों ने दो जगह सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हमले किए। पहला हमला अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में किया, जिसमें एक डीएसपी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हुए।

विज्ञापन


दूसरा हमला देर शाम बांदीपोरा में किया गया। इस हमले के बाद हुई मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। बिजबिहाड़ा हमले की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिदीन ने ली है।
विज्ञापन


आतंकी संगठन के आपरेशनल प्रवक्ता बुराहनुद्दीन ने मीडिया को बताया कि संगठन के स्पेशल स्कावयड ने हमले को अंजाम दिया। इसके बाद आतंकी भाग निकले।

बयान में प्रवक्ता ने बताया कि हिजबुल के आपरेशन फील्ड कमांडर ने सुरक्षा बलों पर हमले तेज करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार बिजबिहाड़ा में ईद मिलाद पर निकलने वाले जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पार्टी ड्यूटी पर तैनात थी। दोपहर लगभग एक बजे आतंकियों ने पुलिस पार्टी को लक्ष्य कर अंधाधुंध फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदीपोरा में किया ग्रेनेड हमला

two terrorist attacks in valley, dsp injured

इसमें डीएसपी इरशाद अहमद राथर और उनका बाडीगार्ड तनवीर अहमद घायल हो गए। हमले के बाद आतंकी फरार हो गए। सीआरपीएफ, पुलिस और सेना ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया।

घायलों को एसएमएचएस (श्री महाराजा हरि सिंह) अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया। डीजीपी के राजेंद्रा कुमार ने अस्पताल जाकर इनका कुशलक्षेम पूछा।

उधर, देर शाम श्रीनगर-बांदीपोरा मार्ग पर दुदवान के निकट अजास इलाके में आतंकियों ने सैन्य पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया। हमले के बाद इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि यह शव आतंकी का हो सकता है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही सेना तथा सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। इलाके में घेराबंदी जारी है ताकि आतंकी भाग न सकें। कुछ आतंकियों के फंसे होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed