फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   two terrorist arrested in kashmir

घाटी में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, हिजबुल के दो आतंकी हथियार समेत गिरफ्तार

Thu, 01 Sep 2016 12:44 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 01 Sep 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
two terrorist arrested in kashmir
आतंकी - फोटो : Demo Pic.
कश्मीर घाटी में हिंसा की आड़ में हो रही आतंकी गतिविधियों पर लगामा लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने आपरेशन तेज कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


सू्त्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुऱक्षा बलों को पट्टन इलाके में कुछ संदिग्ध लोगों के मौजूद होने की खबर मिली। इस पर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


सर्च आपरेशन के दौरान हिजबुल के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आतंकी हिजबुल के ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में काम करते थे। इनके पास से दो एके राइफल और ग्रेनेड लांचर बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घाटी में कमजोर होती जा रही हिजबुल की पकड़

two terrorist arrested in kashmir
आतंकवादी - फोटो : Demp Pic.
गौरतलब है कि हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से ही आतंकी बौखलाए हुए हैं। इसके साथ ही आतंकी भीड़ में छुप कर सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर रहे हैं।

वहीं आतंकी द्वारा सुरक्षा बलों पर हमले के भी खुफिया इनपुट मिल रहे हैं। इस आपरेशन को सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। जानकारों का मानना है कि बुरहान ने हिजबुल कमांडर के तौर पर घाटी के सौ से ज्यादा युवाओं को अपने संगठन में भर्ती किया था। उसके मारे जाने के बाद से हिजबुल पूरी तरह से टूटता जा रहा है।

ऐसे में आए दिन मुठभेड़ में आतंकियों के मारे जाने और गिरफ्तार किए जाने से हिजबुल धीरे धीरे कमजोर होता जा रहा है। वहीं जुलाई में उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर से हिजबुल मुजाहिदीन के सात ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed