फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two terrorist aides arrested in Tral ammunition recovered

आतंक पर प्रहार: त्राल में जैश के 2 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, विस्फोटक पदार्थ और गोला-बारूद बरामद

Thu, 03 Jul 2025 11:04 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 11:04 PM IST
सार

पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर वीरवार को वागड़ क्रॉसिंग पर संयुक्त नाका लगाया था। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
Two terrorist aides arrested in Tral ammunition recovered
त्राल में पुलिस ने दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा ज़िले के अवंतीपोरा के त्राल में जम्मू कश्मीर पुलिस ने 2 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार किये। उनके पास से विस्फोटक पदार्थ और गोला बारूद बरामद किया गया। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि अवंतीपोरा पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर पुलिस स्टेशन त्राल के अंतर्गत आने वाले वागड़ इलाके से 2 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से विस्फोटक पदार्थ, गोला बारूद बरामद किया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अवंतीपोरा पुलिस ने सेना की 42 आरआर और सीआरपीएफ की 180 बटालियन के जवानों के साथ मिलकर वागड़ क्रॉसिंग पर स्थापित एक नाके पर दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान उमर मोहिउद्दीन भट निवासी नादेर त्राल और शकील अहमद शेख निवासी कुचमुल्ला त्राल के तौर पर हुई है। प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान 2 हैंड ग्रेनेड, एके-47 की 59 गोली, 1 एके 47 मैगजीन और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यहां यह उल्लेख करना उचित है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादी सहयोगी त्राल और अवंतीपोरा क्षेत्रों में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सक्रिय आतंकवादियों को रसद सहायता और हथियार व गोला-बारूद के परिवहन में शामिल थे। तदनुसार, कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed